Kareena Kapoor: अक्सर ऐसा होता है कि बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों में आमना-सामना होता है। हालांकि इस टक्कर का असर दोनों फिल्मों की कमाई पर भी पड़ता है। हाल ही में करीना कपूर की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया।
बॉक्स ऑफिस पर हुई टक्कर
करीना की इस फिल्म को रिलीज से साथ ही भयंकर टकराव झेलना पड़ा क्योंकि 13 सितंबर को सोहम शाह स्टारर ‘तुम्बाड’ को भी थिएटर्स में रि-रिलीज किया गया। दोनों फिल्मों के इस टकराव ने पूरा बॉक्स ऑफिस हिला डाला और ‘तुम्बाड’ के सामने ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को पैर जमाने मुश्किल हो गए। अपनी फिल्म का बुरा हाल देखकर करीना कपूर भी अब टेंशन में लग रही हैं और उन्होंने लोगों से खास अपील की है।
करीना ने की अपील!
दरअसल, करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपना एक फोटो शेयर किया है। साथ ही पोस्ट का कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। करीना ने पोस्ट को शेयर करते हुए लोगों से कहा कि ‘द बकिंघम मर्डर्स’ अब थिएटर्स में आ चुकी है, तो आप किसका इंतजार कर रहे हैं?
यूजर्स ने किए कमेंट्स
करीना के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि कमाल की फिल्म है और इसे लोगों को देखना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा कि मेरी फेवरेट में से एक। तीसरे यूजर ने कहा कि मैंने पूरी टीम के साथ देखा है। कमाल की फिल्म है। एक और यूजर ने कहा कि बेबो टेंशन नहीं लो, देख ली है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने करीना के पोस्ट पर किए हैं।
दोनों फिल्मों की कमाई
गौरतलब है कि करीना कपूर की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 1.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके हिसाब से फिल्म की टोटल कमाई 3.05 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि अगर फिल्म ‘तुम्बाड’ की पहले दिन की कमाई की बात करें तो इसने अपनी रिलीज के पहले दिन 1.60 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे दिन फिल्म ने 2.50 से 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। दोनों फिल्मों की कमाई को देखकर लग रहा है कि फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को कमाई के लिए खूब हाथ-पैर मारने पड़ सकते हैं। हालांकि दोनों फिल्में कितनी कमाई करेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
यह भी पढ़ें- 76th Emmy Awards का मेजबान कौन? कब, कहां, कैसे देखें? जानें इवेंट से जुड़ी सारी डिटेल्स
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines