Bollywood Actresses: बॉलीवुड हसीनाओं की बात हो रही हो और उसमें आज की एक्ट्रेसेस के चर्चे ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है? इन दिनों कियारा आडवाणी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में कियारा ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की है, जिसके बाद से वो लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इसके बाद सुनने में आया कि कियारा आडवाणी अपनी प्रेग्नेंसी पर फोकस करना चाहती हैं और इसलिए अब वो ‘डॉन 3’ का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने प्रेग्नेंसी में काम भी किया है। आइए जानते हैं इनके बारे में…
किन-किन हसीनाओं ने प्रेग्नेंसी में किया काम?
जूही चावला
पॉपुलर एक्ट्रेस जूही चावला का नाम इस लिस्ट में आता है। एक्ट्रेस ने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान काम किया है। बता दें कि जब पहली बार जूही मां बनने वाली थी, तो उन्होंने फिल्म ‘आमदनी अट्ठानी खर्चा रुपैया’ में काम किया था। वहीं, जब वो दूसरी बार मां बनने वाली थीं, तो उन्होंने फिल्म ‘झंकार बीट्स’ में काम किया था।
करीना कपूर खान
इस लिस्ट में हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी हैं। जी हां, करीना जब दूसरी बार मां बनने वाली थीं, तो उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में काम किया था। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान लोग कोरोना महामारी से भी जूझ रहे थे, तो फिल्म के सेट पर एक्ट्रेस को लेकर और भी सावधानियां बरतीं जा रही थीं।
काजोल
पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल भी इस लिस्ट में आती हैं। जी हां, करण जौहर की फिल्म ‘वी आर फैमिली’ के दौरान एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली थीं, लेकिन उन्होंने तब भी काम किया था। हालांकि, प्रेग्नेंसी की वजह से उन्होंने फिल्म के गाने ‘लेट्स रॉक’ में डांस करने से इंकार कर दिया था, लेकिन तब करण जौहर ने कोरियोग्राफर को गाने के स्टेप्स बदलने के लिए भी कहा था।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का नाम भी इस लिस्ट में आता है। जी हां, जब आलिया भट्ट मां बनने वाली थीं, तब एक्ट्रेस ने शूटिंग बंद नहीं की थी और काम किया था। आलिया ने फिल्म ‘रॉक रानी की प्रेम कहानी’ और फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान काम किया था। फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ के सेट से एक्ट्रेस की फोटोज भी लीक हुई थी।
नेहा धूपिया
अभिनेत्री नेहा धूपिया भी जब मां बनने वाली थी, तब वो भी काम कर रही थीं। नेहा ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में फिल्म ‘अ थर्सडे’ की शूटिंग की थी। उस दौरान नेहा 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने अपना काम पूरा किया था।
यह भी पढ़ें- किसकी विशेज पूरी कराना चाहती हैं Malaika Arora? क्रिप्टिक पोस्ट में जाहिर की ख्वाहिश
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
25 mins agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
17 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
19 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
21 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
22 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
23 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
23 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
1 day agoLIVE: अरिजीत सिंह ने इंडिया टूर 2027 का किया ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines