Karanvir Bohra Gets Injured: फिल्म की शूटिंग हो या टीवी शो की शूटिंग हो… इस दौरान कलाकारों के साथ छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता शालीन भनोट को ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के सेट पर बिच्छुओं के हमले से उनका चेहरा सूज गया था, जिससे फैंस चिंता में आ गए थे। वहीं, अब अभिनेता करणवीर बोहरा के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। जी हां, सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ की शूटिंग के दौरान करणवीर बोहरा घायल हो गए हैं।
फाइट सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान घायल हुए करणवीर बोहरा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जानकारी है कि शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के एक फाइट सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान करणवीर बोहरा को चोट लगी है। हालांकि बावजूद इसके करण ने शूटिंग पूरी करने की जिद की। जी हां, चोट लगने के बाद भी करणवीर बोहरा अपना काम नहीं रोकना चाहते थे और उन्होंने आगे की शूटिंग जारी रखी। करण ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो शेड्यूल को खराब करना नहीं चाहते थे। वहीं, करणवीर के इस फैसले से सभी खुश हैं और उनकी सराहना कर रहे हैं।
शूटिंग पर नहीं पड़ा कोई असर
इसके साथ ही कहा जा रहा है कि एक्टर जल्द ठीक हो जाएंगे, लेकिन काम के प्रति उनके भाव को देखकर शो के मेकर्स भी बहुत खुश हैं। वहीं, अगर शो की बात करें तो टेलीविजन का ये धारावाहिक खूब चर्चा में रहता है। इन दिनों शो ईशान और सावी के तलाक के दौर से गुजर रहा है और भोंसले परिवार रीवा के साथ ईशान की शादी की तैयारी कर रहा है।
शो में क्या चल रहा है?
इसके अलावा भंवर पाटिल की एंट्री और कुछ घटनाओं के बाद ईशान को एहसास हुआ कि वह सावी के प्यार में पागल है और उसकी शादी की किसी भी रस्म को एंजॉय नहीं कर पा रहा है। दूसरी ओर करणवीर के किरदार भंवर पाटिल ने आग में घी डालने का काम किया है और ईशान और सावी की जिंदगी में तबाही मचा दी है।
शो में हो रही है लीप की तैयारी!
भंवर, जो स्वयं को सावी का शुभचिंतक बताता था, उसके प्रति आसक्त हो जाता है और खूब तमाशा करता है, जबकि हाल के एपिसोड में उसका पर्दाफाश हो गया है और वह भोंसले परिवार को नष्ट करने के लिए लौट आया है। बता दें कि राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शाइका परवीन द्वारा निर्मित टीवी शो गुम हैं किसी के प्यार में रात 8 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा फिलहाल एक लीप की तैयारी कर रहे हैं जो अगले हफ्ते प्रसारित होने वाला है।
यह भी पढ़ें- Ananya Panday ने देखी एक्स बॉयफ्रेंड की फिल्म, Chandu Champion के बारे में लिखी ये बात
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
28 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines