Karan Johar Movies PR: करण जौहर बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं। बी-टाउन में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। करण जौहर को बॉलीवुड में 25 साल का समय हो गया है। उन्होंने हाल ही में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी सफल फिल्म दी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आए थे। करण जौहर अपनी हर फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान फिल्म निर्माता ने बताया कि वह अपनी फिल्में हिट कराने के लिए किस हद तक जाते हैं।
जबरदस्ती अपनी फिल्म की तारीफ कराते हैं करण
अपनी फिल्म हिट कराने के लिए सेलिब्रिटी और मेकर्स तरह-तरह के पैंतरे अपनाते हैं। वह कई बार अपने फैंस से मिलते हैं तो कभी-कभी कुछ ऐसा भी कर जाते हैं जो कि चर्चा का विषय हो जाता है। अब हाल ही में गैलाटा प्लस से बात करते हुए करण जौहर ने कहा, ‘कई बार हम पीआर के तौर पर अपने लोगों को भेजते हैं और कहते हैं कि फिल्म की तारीफ करो और यही होता है।’
ऐसे होता है पूरा खेल
करण जौहर ने आगे कहा, ‘कभी-कभी आप अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे होते हैं तो जाहिर है, कई बार हम अच्छे वीडियो डालना चाहते हैं। लेकिन जब आप कमजोर होते हैं, तो आपकी आलोचना की जाती है, लेकिन फिर आप उन आलोचकों को खोज निकालते हैं, जिन्हें आपकी फिल्म पसंद आई है और उन्होंने पांच स्टार, चार स्टार, तीन स्टार और दो स्टार के साथ बड़े-बड़े पोस्टर बनाए हैं। इनमें से कुछ आलोचकों के बारे में तो आपने सुना भी नहीं होता है, तो अगर हमें वह लोग मिल जाते हैं तो हम उनके जरिए अपनी फिल्मों की तारीफ करवाते हैं।’
https://twitter.com/Ishibishiii/status/1741850633278472641?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1741850633278472641%7Ctwgr%5Ebc04cc1a853676919bf4fb1fa83506a43405bd2b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news18.com%2Fmovies%2Fkaran-johar-makes-shocking-confession-about-doing-movies-pr-we-send-our-own-people-to-praise-8724733.html
यह भी पढ़ें: जापान में आए भूकंप से सदमे में हैं Jr. NTR, 155 झटकों से पहले वापस लौटे अपने देश
समीक्षकों के बारे में क्या बोले करण
करण ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह उन फिल्मों के रिव्यू जरूर पढ़ते हैं, जिन्हें वह निर्देशित या निर्मित करते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ आलोचकों के प्रति उनके मन में बहुत सम्मान है, लेकिन उन्हें दिक्कत तब होती है जब लोग कहानी खुद लिखना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह हमारी कहानी है। आप इसकी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी पटकथा क्यों लिख रहे हैं? ‘ऐसा होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं है।’ करण ने कहा कि उन्हें तब भी समस्या होती है जब समीक्षक लोगों से कुछ फिल्में न देखने के लिए कहते हैं। ‘एक समीक्षक के रूप में आपका काम हमें अपनी आलोचना करना या तारीफ करना है, लेकिन आपको फिल्म देखने का विकल्प दर्शकों पर छोड़ना होगा।’
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
41 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines