Kapil Sharma Zwigato Film: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Shamra) ने अपनी फिल्म ज्विगाटो से हर किसी को हैरान कर दिया था। फिल्म में कपिल की एक्टिंग फैंस को खूब पसंद आई थी।
हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल खास कलेक्शन नहीं किया था। लेकिन अब इस फिल्म को अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस के खास कलेक्शन की लाइब्रेरी में जगह मिल गई है।
Kapil Sharma Zwigato Film
Zwigato को ऑस्कर की लाइब्रेरी में मिली जगह
दरअसल, कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो को ऑस्कर की लाइब्रेरी में जगह मिल गई है। अब इस पर फिल्म की डायरेक्टर और को-राइटर नंदिता दास ने एक पोस्ट शेयर किया है।
नंदिता दास ने किया ऐसा पोस्ट
फिल्म ज्विगाटो को ऑस्कर की लाइब्रेरी में जगह मिलने पर नंदिता दास ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि- ‘मैं सबसे ज्यादा सरप्राइज और खुश थी जब अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स और साइंस (द ऑस्कर) से ई-मेल आया कि वह ज्विगाटो की स्क्रिप्ट को अपने परमानेंट कोर-कलेक्शन में जगह दे रहे हैं। यह एक खुशनुमा रिमाइंडर है कि फिल्म जरुरी थी और हमें खुशी है कि हमने बनाई। मैं मानती हूं कि जब कहानियां असली होती हैं और कॉनटेक्सट से जुड़ी होती हैं तब वह कल्चर और बॉर्ड्स को तोड़कर वर्ल्ड सिनेमा का हिस्सा बन जाती हैं…’
थैंक्यू लाइब्रेरी ऑफ द अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस- नंदिता
इसके आगे नंदिता दास लिखती हैं कि- ‘मैं शुक्रगुजार हूं कि यह स्टूडेंट्स, फिल्ममेकर्स और राइट्स के लिए लाइब्रेरी में उपलब्ध रहेगी…’, ‘उम्मीद है ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आप यह पढ़ रहे होंगे! और मुझे लगता है कि अब ऑडियंस को ज्विगाटो देखने का मौका देना चाहिए। थैंक्यू लाइब्रेरी ऑफ द अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस इस सम्मान के लिए!’
अभी तक ओटीटी पर रिलीज नहीं हुई है फिल्म
बताते चलें कि कपिल शर्मा की इस फिल्म का निर्देशन और समीर पाटिल के साथ फिल्म का लेखन भी नंदिता दास ने किया है। अब फिल्म ज्विगाटो को रिलीज हुए कई महीने बीत गए हैं, लेकिन फिल्म अभी तक ओटीटी पर रिलीज नहीं की गई है। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म को कब ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।
संबंधित खबरें
4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
54 mins ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
19 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
20 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
21 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
21 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
21 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
23 hrs agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines