Kantara Chapter 1 Hindi Trailer Launch: होम्बले फिल्म्स की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. ये इस साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. ‘कांतारा’ की हिट के बाद से ही दर्शकों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था, जो कि अब खत्म होने वाला है. लेकिन, इससे पहले फिल्म का ट्रेलर जल्द ही देखने के लिए मिलने वाला है. मेकर्स ने फिल्म के हिंदी ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है. जानकारी साझा की है कि इसे ऋतिक रोशन लॉन्च करने वाले हैं. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स की ओर से फिल्म ‘कांतारा चैप्टर-1’ को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया गया है. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें फिल्म के नाम के साथ ऋतिक रोशन की फोटो छपी है. इस पोस्टर को शेयर करने के साथ ही जानकारी दी गई है कि मूवी का हिंदी ट्रेलर बॉलीवुड स्टार लॉन्च करने वाले हैं. साल की मच अवेटेड फिल्म के हिंदी ट्रेलर को लेकर जानकारी शेयर की गई है कि इसे 22 सितंबर, 2025 को दोपहर 12:45 बजे रिलीज किया जाएगा. इसे शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘कांतारा की गूंज अब दुनिया भर में गूंजेगी. बने रहें!’ इस ऑफिशियल ऐलान के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.
यहां भी पढ़ें: Homebound Oscars 2026: जाह्नवी कपूर की ‘होमबाउंड’ की ऑस्कर में एंट्री, करण जौहर की इमोशनल पोस्ट वायरल
बड़े स्केल पर तैयार हुई है फिल्म ‘कांतारा’
आपको बता दें कि होम्बले फिल्म्स 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ की विरासत को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. मेकर्स ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से ज़्यादा फाइटर्स और 3000 लोग शामिल हैं. यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों में फिल्माया गया था.
यहां भी पढ़ें: ‘तू अपना दरबार संभाल…’, Bigg Boss 19 के वीकेंड का वार पर अमाल और अवेज के बीच हुआ घमासान
इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘कांतारा चैप्टर-1’
बहरहाल, अगर फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज की बात की जाए तो इसे 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसे कन्नड़ और हिंदी समेत तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा. इसमें ऋषभ शेट्टी के अलावा भी कई बेहतरीन कलाकार हैं. इसमें गुलशन देवैया और रुक्मिणी वसंत जैसे एक्टर्स अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं.
यहां भी पढ़ें: एक रात में 36 गाने गा चुके हैं जुबीन गर्ग, नेचर से तोहफे में मिली थी गायिकी, कभी नहीं ली ट्रेनिंग
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines