एक्टर और डायरेक्टर विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ आज 27 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। हाल ही में हुए एक प्री-रिलीज इवेंट में विष्णु मांचू ने बताया कि ‘कन्नप्पा’ को जल्दी ओटीटी पर रिलीज नहीं किया जाएगा।
विष्णु मांचू ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि फिल्म के ओटीटी राइट्स अभी तक किसी को नहीं बेचे गए हैं। यह एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है ताकि फिल्म को लंबे समय तक थिएटर में चलने का मौका मिल सके। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक विष्णु ने कहा, ‘मेरी फिल्म 10 हफ्ते से पहले ओटीटी पर नहीं आएगी। मेरे पास इसको लेकर कोई दबाव नहीं है। मेरा फोकस सिर्फ दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ दिखाने पर है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘कन्नप्पा’ के लिए थिएटर टिकट की कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है, जिससे पता चलता है कि फिल्म को एक बड़ी रिलीज माना जा रहा है।
फिल्म ‘कन्नप्पा’ के बारे में
‘कन्नप्पा’ एक पौराणिक थ्रिलर फिल्म है, जो भगवान शिव के एक भक्त की कहानी पर आधारित है। विष्णु मांचू फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ मोहन बाबू, आर. सरथकुमार और मधु जैसे कई दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें कई बड़े सितारे कैमियो रोल में नजर आएंगे, जैसे अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में, मोहनलाल किरात के रूप में, प्रभास रुद्र के रूप में और काजल अग्रवाल देवी पार्वती के रूप में नजर आएंगी। फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज की जा रही है।
ये भी पढ़ें- ‘वो मानसिक रूप से…’, सुधांशु पांडे ने राम कपूर की टिप्पणी पर जताई नाराजगी, महिलाओं से मांगी माफी
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines