हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कन्नड़ एक्टर धनुष राज की शादी में 'हाई वोल्टेज ड्रामा': पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, बदले में मिला दहेज का केस

Dhanush Raj Legal Battel: कन्नड़ एक्टर धनुष राज और उनकी पत्नी के बीच कानूनी घमासान छिड़ा हुआ है. पति ने मार-पीट का आरोप लगाया तो पत्नी ने दहेज का आरोप लगा दिया. आइए जानते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन
धनुष राज और अर्शिता विवाद,

Dhanush Raj Arshitha FIR: कन्नड़ एक्टर धनुष राज और उनकी पत्नी अर्शिता के बीच कानूनी घमासान छिड़ा हुआ है. दंपत्ति ने एक दूसरे पर केस किया हुआ है. हालांकि, सबसे पहले इसकी शुरुआत सबसे पहले धनुष ने की थी, जिसके बाद अर्शिता ने भी उसी पुलिस स्टेशन में धनुष के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई.

यह भी पढ़ें: Border 2 ने रिलीज से पहले ही काटा बवाल, इस मामले में ‘धुरंधर’-‘पुष्पा 2’ और ‘एनिमल’ को देगी कड़ी टक्कर!

क्या है दोनों का आरोप?

धनुष राज ने अपनी पत्नी पर मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं पत्नी अर्शिता ने धनुष पर दहेज मांगने और मारपीट जैसे संगीन आरोप लगाए हैं. ये शिकायतें बैंगलोर के गिरिनगर पुलिस स्टेशन पर दर्ज की गई हैं.

विज्ञापन

धनुष राज ने पत्नी पर लगाएं गंभीर आरोप

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, धनुष का आरोप है कि ये लड़ाई तब शुरू हुई, जब बिना धनुष को बताए अर्शिता विदेश यात्रा के लिए निकल गई थी. जब इस बारे में धनुष ने पूछा तो अर्शिता ने उन्हें प्रताड़ित किया. इसके अलावा जान से मारने की धमकी भी दी गई. अर्शिता यही नहीं रुकी, उन्होंने खुद को मारकर इल्जाम धनुष पर डालने की धमकी दी. धनुष ने बताया कि एक बार अर्शिता ने खुद को जानबूझ कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी.

यह भी पढ़ें: ‘लात मारी…’, ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट पर चोटिल हो गई थीं चित्रांगदा सिंह, सलमान खान ने टेंट में बदले थे कपड़े

विज्ञापन

अर्शिता ने धनुष पर लगाएं गंभीर आरोप

अर्शिता ने धनुष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि उनकी शादी 2 मार्च, 2025 को हुई थी, जिसमें उनके परिवार ने 50 ग्राम ज्वेलरी दी. लेकिन परिवार 8 लाख रुपए की मांग आगे भी जारी रखता रहा, जो कि उनका परिवार देने में असमर्थ था. इसके लिए धनुष ने उन्हें शारीरिक और मानसिक प्रताड़नाएं दी.

यह भी पढ़ें: Yash Toxic Poster: आग-धुआं और हाथ में गन…’टॉक्सिक’ से रिलीज हुआ यश का धांसू लुक, बर्थडे पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola