हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'महिलाएं सिर्फ सेक्स के लिए नहीं', Kangana Ranaut ने सुब्रह्मण्यम स्वामी को दिया करारा जवाब

Kangana Ranaut Slams Subramanian Swamy: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut, Vs Subramanian Swamy

Kangana Ranaut Slams Subramanian Swamy: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। दरअसल, स्वामी ने कंगना को दिल्ली के लवकुश रामलीला में चीफ गेस्ट बनाए जाने और रावण दहन करने पर भड़क गए। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कंगना की बिकनी तस्वीर डाली और आलोचना की। कंगना ने स्वामी को तीखा जवाब दिया है। अभिनेत्री ने कहा कि महिलाएं सिर्फ सेक्स के लिए नहीं होती हैं। आगे कहा कि गहरी जड़ें जमा चुकी लिंगभेद और महिला शरीर के प्रति सुप्त वासना स्वामी को विकृत व्यक्ति की तरह बना रही है।

 

इस तरह शुरू हुआ विवाद

विवाद तब शुरू हुआ जब 24 अक्टूबर को दशहरे पर कंगना रनौत को लवकुश रामलीला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया। यह पहला मौका था जब रामलीला में किसी महिला ने रावण दहन किया। यह आयोजन लाल किले पर हर साल आयोजित किया जाता है और यह पहली बार था कि एक महिला ने रावण के पुतले को तीर मारकर आग लगा दी। लेकिन राज्यसभा सांसद और भाजपा के सीनियर लीडर सुब्रह्मण्यम स्वामी ने उनके मुख्य अतिथि होने पर सवाल खड़े किए। मोनिया नाम की एक्स यूजर ने कंगना रनौत की सफेद बिकनी में एक तस्वीर पोस्ट की। साथ ही लिखा कि क्या वह कंगना रनौत हैं? मोदी सरकार द्वारा मनोरंजन की जाने वाली बॉलीवुड की एकमात्र महिला।

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने मोनिका की पोस्ट को शेयर करते हुए जवाब दिया, ‘एसपीजी गपशप के अनुसार वह (कंगना) एक फ्रिक्वेंट फ्लायर हैं। एसपीजी को गपशप क्यों करनी चाहिए? क्योंकि संगठन पर बहुत अधिक काम है। उन्हें रामलीला के अंतिम दिन मुख्य अतिथि बनाया जाना संगठन का आचरण है जो मर्यादा पुरुषोत्तम के प्रति सम्मान के लिए अशोभनीय है।’

फिर हुई कंगना की एंट्री…

कंगना रनौत को भाजपा नेता स्वामी की बात बहुत बुरी लगी। उन्होंने पलटवार करते हुए एक लंबी पोस्ट लिखी। जिसमें उन्होंने लिखा कि एक स्विमसूट तस्वीर और घटिया कहानी के साथ बीजेपी नेता सुझाव दे रहे हैं कि मेरे (कंगना) पास राजनीति में आने के लिए अपने शरीर के अलावा और कुछ नहीं है। हा हा… मैं एक कलाकार हूं, यकीनन हिंदी फिल्मों का अब तक की सबसे महान कलाकार, एक लेखक, निर्देशक, निर्माता, क्रांतिकारी दक्षिणपंथी प्रभावशाली व्यक्ति। अगर मेरी जगह कोई युवा पुरुष होता जो संभवतः एक महान भविष्य का नेता हो सकता है और मार्गदर्शन और सलाह के योग्य हो सकता है, तो क्या आप अभी भी यही कहेंगे वह शायद राजनीति में आने के लिए अपना शरीर बेच रहा है?

कंगना ने आगे लिखा कि गहरी सेक्स जड़ता और स्त्री शरीर के प्रति सुप्त वासना आपको एक विकृत व्यक्ति की तरह बनाती है। महिलाएं सिर्फ सेक्स के लिए नहीं हैं, उनके पास अन्य अंगों के साथ-साथ मस्तिष्क, हृदय, हाथ, पैर और बाकी सब कुछ है जो एक पुरुष के पास होता है या एक महान नेता बनने के लिए होता है। तो श्री सुब्रमण्यम क्यों नहीं?

कंगना रनौत की अपकमिंग मूवी तेजस

इन दिनों कंगना अपनी फिल्म तेजस की रिलीज के लिए तैयारी कर रही हैं। उन्होंने वायु सेना के पायलट तेजस गिल की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 26 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। कंगना इमरजेंसी में भी नजर आएंगी जिसमें वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी। वह न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रही हैं, बल्कि फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। इमरजेंसी में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन और अन्य भी हैं। यह 24 नवंबर, 2023 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Watch Video: महिला के कान में रेंगते हुए मिली मकड़ी, खाल भी छोड़; डॉक्टरों ने दर्द से दिलाया छुटकारा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें