Kangana Ranaut On Ankita Lokhande Marriage: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में अब इमोशनल तड़का लगाने के लिए मेकर्स ने फैमिली को शो पर बुलाने का कदम उठा लिया है। कंटेस्टेंट्स के घरवालों के शो में एंटर होने से न सिर्फ इमोशनल एंगल दिखाई देगा बल्कि शो में कंट्रोवर्सी भी होगी जिसके बाद दर्शक इससे खुद को दूर नहीं रख पाएंगे। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की मैरिड लाइफ को लेकर न सिर्फ बिग बॉस के घर में बल्कि बाहर की दुनिया में भी टिप्पणियां की जा रही हैं। हर किसी की अंकिता और विक्की की शादी पर एक राय बन गई है। फैंस को लग रहा है कि शो खत्म होते ही इनका रिश्ता टूट जाएगा।
यह भी पढ़ें: कैंसर से एक और मशहूर एक्टर का निधन, लगातार दूसरे दिन खोया बड़ा सितारा
अंकिता की पर की टिप्पणी
वहीं, अब अंकिता की खास दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी इस पर बयान दे दिया है। अंकिता की सास जिस तरह की बातें पहले शो में अंकिता को सुनाकर गई थीं और अब जो कुछ कहते हुए उनका प्रोमो सामने आया है उसके बाद एक्ट्रेस के फैंस भड़के हुए हैं। अंकिता की सास स्क्रीन पर काफी नेगेटिव लग रही हैं। ऐसे में अब कंगना रनौत ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने अंकिता की सास का इंटरव्यू देते हुए एक क्लिप शेयर किया है।
कंगना रनौत ने अंकिता की शादी पर किया कमेंट
कंगना रनौत ने अंकिता को दी राय
इसमें विक्की जैन की मां अंकिता की उनके काम को लेकर तारीफ कर रही हैं। साथ ही समर्थ पर कमेंट कर रही हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि समर्थ जैसे लोगों का न चरित्र है न कुछ, उन्हें शो नहीं जीतना चाहिए। अब उनका ये वीडियो शेयर कर कंगना ने लिखा, ‘मीडिया उनके परिवार को तोड़ने की पूरी कोशिश कर रहा है। वे आपको ये नहीं दिखाते कि कैसे अंकिता की सासू मां उनके सपोर्ट में आवाज उठाती है।’ कंगना ने आगे कहा कि आखिर में उनकी हंसी बेहद प्यारी है। एक्ट्रेस ने हंसते हुए कहा- ‘आंटी बेहद क्यूट हैं।’
क्या टूट जाएगी अंकिता की शादी?
इतना ही नहीं कंगना ने अपनी खास दोस्त को एक नसीहत भी दे डाली। उन्होंने लिखा, ‘रियलिटी शोज आते-जाते रहेंगे लेकिन परिवार हमेशा साथ रहेगा। मुझे उम्मीद है कि अंकिता शो जीत जाएगी लेकिन अपनी शादी की कीमत पर नहीं।’ अब कंगना का ये कहना अपने आप में बड़ा हिंट है कि अंकिता और विक्की की शादी टूट सकती है। वैसे फैंस को भी यही लग रहा है कि अंकिता इस शादी में खुश नहीं हैं और वो घर से निकलकर इस बार में जरूर सोचेंगी। खुद वो कई बार शो में इस बारे में गुस्से में बोल चुकी हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines