Kamaal Rashid Khan aka KRK arrested at Mumbai airport: केआरके उर्फ कमाल राशिद खान को मुंबई एयरपोर्ट से अरेस्ट कर लिया गया है। इसकी जानकारी केआरके ने खुद एक्स यानी ट्विटर पर दी है।
TWitter (X)
केआरके ने एक्स पर दी जानकारी
केआरके ने अपने एक्स पूर्व में ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में केआरके ने लिखा कि मैं बीते एक साल से मुंबई में हूं और मैं अपनी सभी तारीखों पर कोर्ट भी जाता हूं। आज जब मैं नए साल के लिए दुबई के लिए जा रहा था, तो मुंबई पुलिस ने मुझे एयरपोर्ट से अरेस्ट कर लिया। केआरके ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि साल 2016 के मामले में पुलिस के मुताबिक में वांछित हूं। सलमान खान का कहना है कि उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ मेरी वजह से फ्लॉप हुई है।
कमाल राशिद खान ने डिलीट किया पोस्ट
केआरके ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि अगर किसी भी हालात में पुलिस स्टेशन या जेल में मैं मर जाऊं तो आपको ये पता होना चाहिए कि यह एक हत्या है और आप सब जानते हो कि इसके जिम्मेदार कौन हैं? हालांकि अब केआरके ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है और उनके एक्स अकाउंट पर ये दिख नहीं रहा है।
बीते साल भी अरेस्ट हुए थे केआरके
इतना ही नहीं बल्कि केआर के को बीते साल भी अरेस्ट किया गया था। बता दें कि जब कमाल राशिद खान 30 अगस्त को दुबई से मुंबई पहुंचे थे, तो पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया। पुलिस के अनुसार, साल 2020 में केआरके को उनके विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ एफआईआर के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान अक्सर चर्चा में आ जाते हैं। साथ ही कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
3 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
4 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
7 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
8 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines