Exclusive: पद्मश्री कैलाश खेर का नाम हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के उन सिंगर्स में शामिल है जिन्होंने अपनी दमदार आवाज से ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई. बाहुबली का टाइटल ट्रैक हो या फिर भगवान शिव का भजन, कैलाश खेर ने साबित किया है कि वो किसी भी तरह के गाने अपनी आवाज में गाकर हिट बना सकते हैं. एल्बम सॉन्ग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कैलाश खेर का नाम आज दिग्गज सिंगरों में शामिल है. वहीं अपनी बेहतरीन सिंगिंग के लिए उन्हें भारत सरकार से पद्मश्री भी मिल चुका है. अभी तक कैलाश खेर ने जितने भी गाने गाए हैं वो सभी सुपरहिट रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कैलाश खेर का एक गाना ऐसा रहा है जिसने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया था. News24 को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सिंगर ने इस बात का खुलासा किया है. चलिए जानते हैं आखिर वो कौन-सा गाना है?
रिवील किया दिलचस्प किस्सा
कैलाश खेर से जब सवाल किया गया कि उनका ऐसा कौन सा गाना है जिसने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया? तो इसके जवाब में कैलाश खेर ने गाने का नाम बताते हुए बेहद दिलचस्प किस्सा रिवील किया. सिंगर ने कहा, ‘हमें पहले ऐसा कुछ नहीं लगा था कि हमारा कोई गाना रिलीज से पहले ही इतिहास रचेगा क्योंकि हमने अपनी लाइफ में बहुत रिजेक्शन देखे थे, तो एक समय था जब हमें कोई भी चीज ज्यादा एक्साइटेड नहीं कर पाती थी.’
यह भी पढ़ें: Kailash Kher ने 39 साल से क्यों नहीं खाया मीठा? 12 साल की उम्र में जिद पकड़ लिया था फैसला
किस गाने ने रचा इतिहास?
सिंगर ने आगे कहा, ‘रिजेक्शन देखने के बाद हम भी नॉर्मल रहने लगे थे. लेकिन जब ‘तेरी दीवानी’ गाना बना तो ये लाइव परफॉर्मेंस के दौरान बना था. तब उस इवेंट में लोगों का रिस्पॉन्स ऐसा आ रहा था कि जैसे ये गाना वो पहले ही सुन चुके हैं. तब हम भी सरप्राइज हो गए थे कि जो गाना अभी रिलीज भी नहीं हुआ है उस पर इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यहां तक की इस गाने को गाते हुए मुझे भी नहीं पता था कि इसकी अगली लाइन क्या है बस मेरे दिमाग में शब्द आते रहे और मैं गाता रहा. इसके बाद भी ऑडियंस इस गाने को उसी समय बेहद एन्जॉय कर रही थी.’
यह भी पढ़ें: ‘मैं तो मरने में भी फेल हो गया था’ पद्मश्री जीतने वाले कैलाश खेर क्यों ये कहने पर हुए थे मजबूर
19 साल बाद भी फेमस
कैलाश खेर ने आगे बताते हुए कहा, ‘लाइव इवेंट में हिट होने के बाद इस गाने को हमने रिलीज किया और ये सबसे चर्चित गाना रहा और इस तरह इस गाने ने इतिहास भी रचा.’ बता दें इस गाने के बाद से ही कैलाश खेर को ‘तेरी दीवानी’ फेम सिंगर के नाम से पहचान मिली थी. साल 2006 में बने इस गाने को आज भी उतना ही प्यार मिलता है जितना 19 साल पहले मिला था. यूट्यूब पर इस गाने के 32.5 करोड़ व्यूज हैं.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines