Kailash Kher Exclusive Interview: मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी सूफियाना आवाज से करोड़ों लोगों को दिवाना बनाया हुआ है. म्यूजिक जगत में कैलाश खेर आज मुकाम पर हैं यहां तक पहुंचना हर किसी न्यू कमर सिंगर का सपना होता है. बिना किसी गॉड फादर के कैलाश खेर ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई. साथ ही भगवान शिव के भजन से लेकर बॉलीवुड के गानों तक हर जगह कैलाश खेर ने अपने टैलेंट की छाप छोड़ी हुई है. ये ही वजह है कि भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित भी किया. हाल ही में News24 को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ‘तेरी दीवानी’ फेम सिंगर ने अपनी म्यूजिकल जर्नी पर बातचीत करते हुए कई पुराने किस्से शेयर किए हैं. इसके साथ ही सिंगर ने ये भी बताया कि राजनीति पर उनकी क्या राय है. आपके सामने पेश हैं कैलाश खेर से हिमानी शर्मा की बातचीत के कुछ अंश…
म्यूजिक इंडस्ट्री में इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के लिए सबसे बड़ा चैलेंज क्या है?
इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के लिए सबसे बड़ी चुनौती ये होती है कि उन्हें अपना कुआं खुद खोदना पड़ता है. खुद कुआं खोदकर संसार को ये बताया कि हमारे पास भी पानी है, ये अपने आप में बड़ी चुनौती है. वहीं इस दौरान सबसे बड़ा चैलेंज फिल्म होती है, जो इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के लिए एक बड़ा पहाड़ होता है. फिल्मों के सामने इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट एक चींटी के समान होते हैं. इस चैलेंज को पार करने के लिए इंडिपेंडेंट म्यूजिशियन को ऐसा यूनिक कंटेंट बनाना पड़ता है जिससे वो खुद की ऑडियंस क्रिएट कर सकें. इसके बाद ही संसार को हमारे टैलेंट के बारे में भी पता चलता है. ये चैलेंज शुरुआत में आता है.
यह भी पढ़ें: Exclusive: कैलाश खेर का वो गाना जिसने रिलीज से पहला रचा था इतिहास, सिंगर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
आपकी लाइफ का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट कौन सा गाना था?
मेरी लाइफ का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट फिल्म ‘वैसा भी होता है’ का ‘अल्लाह के बंदे’ गाना था. इस गाने के बाद लोगों को पता चला था कि कैलाश खेर भी कोई है. इस गाने के बाद टर्निंग पॉइंट ये आया कि जिस एल्बम को बनाने के लिए मैं मुंबई गया था वो एल्बम फाइनली रिलीज हो पाई. पहले रिजेक्शन का सामना करना पड़ता था लेकिन ‘अल्लाह के बंदे’ गाने के बाद से मेरी पहली एल्बम ‘कैलासा’ रिलीज हुई. साल 2006 में रिलीज हुई ये एल्बम ही मेरा टर्निंग पॉइंट थी. इस एल्बम में पहला गाना ‘तेरी दीवानी’ था.
कौन सा गाना रिकॉर्ड करते समय लगा कि ये इतिहास बनाएगा?
पहले तो बिल्कुल भी नहीं लगा था कि कोई गाना इतिहास रचेगा, क्योंकि हम लाइफ में बहुत रिजेक्शन देखे थे तो किसी भी चीज से एक्साइटमेंट नहीं होती थी. हां लेकिन ये जरूर हुआ था जब ‘तेरी दीवानी’ गाना बना था तो ये गाना लाइव इवेंट में गाते-गाते बना था. उस दौरान ऑडियंस का इतना अच्छा रिस्पॉन्स आया था कि मानो लोगों ने इस गाने को पहले ही सुन रखा हो, जबकि इस गाने के लिरिक्स भी मेरे दिमाग में स्टेज पर ही आए थे. इसके बाद मैं खुद भी सरप्राइज था कि ऐसा कैसे हो सकता है कि मैं गाना अभी बना ही रहा हूं और ऑडियंस से इतना पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस तरह के किस्से भी होते हैं जो चौंका देते हैं. वहीं इवेंट के बाद फिर इस गाने को रिलीज किया गया और ये सबसे ज्यादा चर्चित गाना बन गया.
क्या कभी ऐसा प्रोजेक्ट आया जिसे करने से आपने मना किया और बाद में लगा कि कर लेना चाहिए था?
मैंने इस बारे में सोचा ही नहीं. इन सब चीजों में मेरा मन जाता भी नहीं है कि मुझे उस गाने को कर लेना चाहिए. मुझे ये एक छोटी सोच लगती है. जो मुझे मिला वो मुझे भगवान से मिला. मैं अपनी इच्छा से ही गाने करता हूं. जो भी भगवान की इच्छा से मेरे दिमाग में आता है मैं उसी प्रोजेक्ट पर काम करने लगता हूं. जो भी मैंने गाने गाए वो सब भगवान की इच्छा ही है.
राजनीति में एंट्री पर क्या बोले कैलाश खेर?
आजकल फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स राजनीति में एंट्री कर रहे हैं. हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव में मैथिली ठाकुर ने अच्छा प्रदर्शन किया और चुनाव जीत लिया. जब कैलाश खेर से राजनीति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर बातचीत करते हुए कहा कि इस तरीके की पर्सनल इच्छा वो पब्लिक नहीं करना चाहते हैं.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
4 mins agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
4 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
6 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
6 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
8 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
8 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines