Shefali Jariwala Death: 27 जून को देर रात ‘कांटा लगा’ और बिग बॉस फेम एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का 42 की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार शेफाली को तबीयत बिगड़ने के बाद बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचाने में असफल रहे। सूत्रों का दावा है कि उनकी मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
शेफाली जरीवाला ने 2002 में रिलीज हुए रीमिक्स गाने ‘कांटा लगा’ के म्यूजिक वीडियो से रातोंरात प्रसिद्धि हासिल की थी। इस गाने ने उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ का खिताब दिलाया और यह गाना उस समय लोगों कि जुबान पर था। उनके बोल्ड लुक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस गाने की सफलता के बाद शेफाली ने कई अन्य म्यूजिक वीडियोज, रियलिटी शोज, और फिल्मों में भी काम किया।
फिल्मों में भी किया था काम
शेफाली ने सलमान खान और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी छोटी लेकिन अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, उन्होंने ‘नच बलिए 5’ और ‘नच बलिए 7’ में अपने पति, अभिनेता पराग त्यागी के साथ हिस्सा लिया। 2019 में वह ‘बिग बॉस 13’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं, जहां उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
शेफाली के अचानक निधन की खबर ने मनोरंजन इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। सूत्रों की मानें तो उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन वह पहले ही दुनिया छोड़ चुकी थीं। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है। अभी तक उनके परिवार या प्रतिनिधियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
पर्सनल लाइफ में रहा काफी संघर्ष
शेफाली ने अपने जीवन में कई व्यक्तिगत चुनौतियों का सामना किया। उन्होंने खुलकर अपनी बीमारी, मिर्गी (एपिलेप्सी) के बारे में बात की थी, जिसके कारण वह ‘कांटा लगा’ की सफलता के बाद भी ज्यादा प्रोजेक्ट्स नहीं ले पाई थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि 15 साल की उम्र से उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते थे, जिसके चलते वह कई बार क्लास, सड़क और स्टेज पर भी बेहोश हो चुकी थीं। हालांकि, वह पिछले नौ सालों से इस बीमारी से मुक्त थीं और उन्होंने अपनी मानसिक सेहत को योग, ध्यान, और सकारात्मक जीवनशैली के जरिए संभाला था।
शेफाली की पहली शादी म्यूजिशियन हरमीत सिंह (मीट ब्रदर्स) के साथ हुआ था, जो 2004 से 2009 तक चली थी। इस शादी में उन्हें मेंटल और इमोशनल परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद साल 2014 में उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से शादी की, जिनके साथ वह एक खुशहाल जीवन जी रही थीं।
वायरल हो रहा अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट
शेफाली की अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट को उन्होंने तीन दिन पहले किया था। इस पोस्ट में वे एक चमकदार सिल्वर जंपसूट में नजर आई थीं, जिसमें वह सेल्फ कॉन्फिडेंस और ग्लैमर से भरी दिख रही थीं। उनकी इस पोस्ट का कैप्शन ‘Bling it on baby,’ था। इस पोस्ट पर अब प्रशंसकों के ढेर सारे शोक संदेश और श्रद्धांजलि देखने को मिल रहे हैं।
शेफाली के निधन की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर लोग अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी ने इस खबर पर अविश्वास जताते हुए इसे दुखद बताया। कई अन्य सेलेब्रिटीज और प्रशंसकों ने भी उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
7 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
9 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
11 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
14 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
15 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
17 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
17 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines