Junior Mehmood Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जूनियर महमूद नहीं रहे। गुरुवार देररात उन्होंने आखिरी सांस ली। 67 वर्षीय जूनियर महमूद पिछले कुछ दिनों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। एक्टर के दोस्त सलाम काजी ने उनके निधन की पुष्टि की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सांता क्रूज वेस्ट में जूनियर महमूद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं उनके घर शोक मनाने वालों का आना जाना लगा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जूनियर महमूद लंग्स और लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी आंत में भी ट्यूमर था। उनकी कैंसर की बीमारी चौथी स्टेज पर थी। पिछले कई दिनों से वे अस्पताल में भर्ती थे और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। डॉक्टर्स ने भी साफ कह दिया था कि वे अब ज्यादा दिन नहीं जी पाएंगे। जूनियर महमूद की हालत अब इतनी खराब हो गई थी कि वे किसी को पहचान भी नहीं पाते थे। आखिरी दिनों में कई दिग्गज एक्टर उनसे मिलने आए, लेकिन उन्होंने किसी को नहीं पहचाना।
खबर अपडेट कर रहे हैं…
एक्टर जितेंद्र और जॉनी लीवर मिलने आए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जूनियर महमूद का हाल चाल जानने के लिए उनके दोस्त और एक्टर जितेंद्र उनसे मिलने पहुंचे थे, जो एक्टर की हालत देखकर भावुक हो गए थे। जॉनी लीवर भी उनसे मिलने पहुंचे थे। उन्होंने जूनियर महमूद के साथ एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उन्होंने उनके फैन्स को बिगड़ती सेहत के बारे में बताया और उनकी सलामती की दुआएं मांगी थी। जूनियर महमूद बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से एक थे, जिन्होंने 5 दशक से ज्यादा समय अभिनय और फिल्मों की दुनिया को दिया। अब उनके निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
कॉमेडियन महमूद ने दिया नाम जूनियर महमूद
15 नवम्बर 1956 को जन्मे जूनियर महमूद का असली नाम नईम सय्यद था। उन्हें जूनियर महमूद को यह नाम उनकी अदाकारी से प्रभावित होकर दिग्गज कॉमेडियन महमूद ने दिया था। जूनियर महमूद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में वर्ष 1967 में संजीव कुमार की फिल्म नौनिहाल से की थी। एक्टर ने 7 भाषाओं में बनी 265 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। कई मराठी फिल्में निर्देशित की। ब्रह्मचारी, कारवां, मेरा नाम जोकर, दो रास्ते, आन मिलो सजना, हाथी मेरे साथी, कटी पतंग, हरे राम हरे कृष्णा, जौहर महमूद इन हॉन्ग कॉन्ग, बॉम्बे टू गोवा, गुरु और चेला उनकी मशहूर फिल्में रहीं। जूनियर महमूद ने अपने करियर में कई टेलीविजन सीरियल भी किए।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines