Johny Lever Birthday Special: बॉलीवुड के ‘कॉमेडी किंग’ जॉनी लीवर (Johny Lever) 14 अगस्त, रविवार को अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फैन समेत सितारे भी जॉनी को जन्मदिन की बधाइयां (Happy Birthday Johny Lever) देते देखे जा रहे हैं। हालांकि, ‘कॉमेडी किंग’ का खिताब हासिल करने के लिए जॉनी को काफी स्ट्रगल करना पड़ा है। आज उनके खास दिन पर आपको उनके इसी संघर्ष से रूबरू कराते हैं।
अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाने वाले एक्टर जॉनी लीवर ने वैसे तो कई फिल्मों में सीरियस किरदार भी निभाए हैं, लेकिन उन्हें सही मायने में पॉपुलैरिटी बतौर कॉमेडियन ही मिली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करियर के स्टार्ट में जॉनी लीवर का कोई बैकग्राउंड नहीं था, इसके बावजूद भी वह आज इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। फिल्म इंडस्ट्री में टैलेंट के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले एक्टर, अपने करियर में अबतक लगभग 300 फिल्मों में काम कर चुके हैं।
जॉनी लीवर का जन्म 14 अगस्त, 1957 को आंध्र प्रदेश में एक तेलुगू ईसाई परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम जॉन प्रकाशराव जानुमाला (John Prakasa Rao Janumala) है। घर की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण एक्टर ने 7वीं के बाद ही पढ़ाई छोड़ने का फैसला कर लिया और पैसे कमाने के लिए छोटे-मोटे काम करना शुरू कर दिया था। उस समय एक्टर मुंबई की सड़कों पर पेन बेचा करते थे।
कुछ मशहूर बॉलीवुड सितारों की नकल करते-करते एक्टर ने ‘हिंदुस्तान यूनिलीवर’ कंपनी के एक समारोह में कुछ सीनियर ऑफिसर की नकल की जिससे खुश होकर वहां के कर्मचारियों ने उन्हें जॉनी लीवर का नाम दिया और तभी से वह इस नाम से मशहूर हो गए। साल 1982 में उन्होंने पहली बार फिल्म दर्द का रिश्ता में काम किया था लेकिन उन्हें पहचान 1993 में आई फिल्म बाजीगर से मिली। इस फिल्म में उनके भुलक्कड़ किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। खास बात यह है कि फिल्म के दौरान जितने भी डायलॉग उन्होंने बोले थे, उन्हें न तो लिखा गया था ना ही स्क्रिप्ट में इसका जिक्र था, वे सभी उन्होंने खुद बोले थे। इसके बाद उनके लिए तो जैसे फिल्मों की लाइन ही लग गई।
एक्टर की पर्सनल लाइफ पर गौर फरमाएं तो जॉनी लीवर ने साल 1984 में सुजाता से शादी की। जॉनी लीवर के दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी है। जॉनी का बेटा जेसी और बेटी जेमी अपने पिता की तरह ही कॉमेडियन हैं। जॉनी समेत उनके दोनों बच्चे भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। साथ ही अपने मजेदार कंटेंट से फैंस को गुदगुदाते नजर आते हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines