Highest Rating Web Series On Jio Cinema: ओटीटी प्लेटफॉर्म की बात जब-जब आती है, दिमाग में सबसे पहले नई फिल्मों और वेब सीरीज का ख्याल आता है। मेकर्स भी हर हफ्ते ओटीटी लवर्स के लिए नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज करते हैं। नेटफ्लिक्स, जी5, सोनी लिव और अमेजन प्राइम वीडियो पर कई दिलचस्प कंटेंट्स मौजूद हैं। हालांकि कई बार नई रिलीज के चलते कुछ पुरानी और मजेदार फिल्में या वेब सीरीज लोगों से मिस हो जाती हैं। आज हम आपको जियो सिनेमा पर 5 ऐसी 5 वेब सीरीज के बारे में बताएंगे जिन्हें अभी तक आपने नहीं देखा है, तो जरूर देखें। क्योंकि इन्हें IMDb पर हाईएस्ट रेटिंग मिली है।
शेखर होम
बॉलीवुड एक्टर केके मेनन, रणवीर शौरी, रसिका दुग्गल और कीर्ति कुल्हारी स्टारर वेब सीरीज ‘शेखर होम’ कुछ महीने पहले ही जियो सिनेमा पर स्ट्रीम की गई थी। इस वेब सीरीज को IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली है। जासूसी पर आधारित यह वेब सीरीज आपका भरपूर मनोरंजन करेगी।
पिल
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की वेब सीरीज ‘पिल’ मेडिकल हॉस्पिटल में होने वाली धांधली पर बेस्ड है। इस वेब सीरीज के जरिए एक्टर ने ओटीटी पर डेब्यू किया है। रितेश की ‘पिल’ को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं, जिसे IMDb पर 8 की रेटिंग दी गई है।
यह भी पढ़ें: OTT Release: नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक, इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये 10 फिल्में और सीरीज
गांठ चैप्टर 1
अगर आपको क्राइम पर बेस्ड वेब सीरीज देखना पसंद है तो ‘गांठ चैप्टर 1’ को जरूर देखें। इस वेब सीरीज की कहानी एक परिवार पर बेस्ड है, जिसके 6 सदस्य सुसाइड कर लेते हैं। मौत की वजह का पता लगाने के लिए कई सारे पापड़ बेलने पड़ते हैं। इस सीरीज को IMDb पर 8 की रेटिंग दी गई है।
रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड
जियो सिनेमा पर मौजूद वेब सीरीज ‘रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड’ को पुलवामा अटैक के आधार पर बनाया गया है। सीरीज की कहानी एक रॉ एजेंट और उसकी टीम पर बेस्ड है, जो इंडिया पर हमले के बाद पाक को मुंहतोड़ जवाब देता है। इस वेब सीरीज को IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है।
जब मिला तू
अगर आप रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज की तलाश में हैं तो ‘जब मिला तू’ को देख सकते हैं। इस सीरीज को IMDb पर 9 से ज्यादा रेटिंग मिली है। वहीं सीरीज की कहानी चार दोस्तों और उनकी मजेदार जर्नी पर बेस्ड है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines