हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए 'काल' बनी हेमा कमेटी की रिपोर्ट, अब एक और एक्ट्रेस ने खोला 'काला राज'

South Film Industry controversy: जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद एक-एक कर कई मामले सामने आ गए हैं। अब एक और नया मामला सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस ने कई लोगों पर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
South Film Industry controversy

South Film Industry controversy: एक तरफ कोलकाता रेप-मर्डर केस और दूसरी तरफ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ‘राज’। भले ही ये दोनों मामले अलग-अलग हैं, लेकिन मसला एक ही है ‘महिलाओं की सुरक्षा’। जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद एक-एक कर कई मामले सामने आ गए हैं।

फिर नया मामला आया सामने

आए दिन कोई ना कोई एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री के किसी बड़े नाम पर आरोप लगा देती है। बीते दिन जहां बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा और रेवती संपत ने अपने साथ हुए बुरे बिहेवियर का खुलासा किया, तो वहीं अब एक और एक्ट्रेस ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करके कई लोगों पर आरोप लगाए हैं।

Minu Muneer

एक्ट्रेस ने कई लोगों पर लगाए आरोप

अभिनेत्री मीनू मुन्नेर (Minu Munner) ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए फेमस एक्टर जयसूर्या पर ‘फिजिकल और वर्बल मिसबिहेव’ का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं बल्कि #MeToo मामले में एक्ट्रेस ने मुकेश, इदावेला बाबू, मनियानपिला राजू पर भी आरोप लगाए हैं। ये सभी राज तब खुल रहे हैं, जब जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट सामने आई है। हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद अब ऐसा लग रहा है कि साउथ सिनेमा के कई बड़े नाम कीचड़ में फंसने वाले हैं।

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ी

मीनू मुन्नेर ने आरोप लगाया है कि साल 2013 में एक प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरान इन व्यक्तियों ने उनके साथ सीरियस ‘फिजिकल और वर्बल मिसबिहेव’ किया है। फिल्म में मदद करने और काम करने के लिए वो कोशिश करती रहीं, लेकिन इन लोगों का बुरा बर्ताव बढ़ता गया और मीनू को मजबूरन मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ना पड़ा और चेन्नई जाना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने पहले भी इस मुद्दे पर बात की है।

Minu Muneer

एएमएमए सदस्यता के बदले यौन संबंध

अभिनेत्री मीनू ने आरोप लगाया कि एडावेला बाबू ने एएमएमए सदस्यता के बदले में यौन संबंध बनाए। उन्होंने दावा किया कि अभिनेता जयसूर्या ने “दे इंगोट्टु नोक्कीये” के दौरान उनके साथ मिसबिहेव किया। मीनू ने मुकेश पर यौन संबंध बनाने और गंदे तरीके से बात करने का भी आरोप लगाया।

फिल्म इंडस्ट्री के काले राज

इसके अलावा एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि मणियन पिल्ला राजू ने कहा कि वह “दा थडिया” के दौरान उनके होटल के कमरे में उनसे मिलने आएंगे।सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री में हो रहे यौन शोषण को लेकर खूब चर्चा हो रही है। हर रोज कुछ ना कुछ नया मामला सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें- Video Viral: पहले सिगरेट का फोटो, अब वीडियो कॉल, Darshan के VIP ट्रीटमेंट की खुली पोल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें