Jay Bhanushali Mahhi Vij Divorce: टीवी के मशहूर कपल जय भानुशाली और माही विज का तलाक हो गया है. जय भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर फाइनली तलाक कंफर्म किया है. दोनों के सेपरेशन की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई थी, अब फाइनली जय ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए माही विज संग अपने तलाक पर मुहर लगा दी है. माही और जय की 14 साल पुरानी शादी टूट गई है. जय ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हमारे रिश्ते में कोई विलेन नहीं है.
पोस्ट में क्या लिखा?
जय भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. एक्टर ने पोस्ट में लिखा, ‘आज हम जिंदगी की इस यात्रा में अलग-अलग रास्ते चुनने का फैसला कर रहे हैं, लेकिन एक-दूसरे का साथ हमेशा रहेगा. शांति, आगे बढ़ना, दयालुता और इंसानियत हमारे लिए सबसे जरूरी हैं. अपने बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के लिए हम हमेशा अच्छे माता-पिता और अच्छे दोस्त बने रहेंगे और उनके भले के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे.’
यह भी पढ़ें: Sudha Chandran Viral Video: सुधा चंद्रन पर चढ़ीं माता, एक्ट्रेस पर काबू पाना भी हुआ मुश्किल
आगे भी रहेंगे एक-दूसरे के दोस्त
एक्टर ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘हम भले ही अब साथ न हों, लेकिन इस फैसले में कोई गलत या दोषी नहीं है. इसमें किसी तरह की नकारात्मकता नहीं है. हम चाहते हैं कि लोग किसी भी तरह का अंदाजा लगाने से पहले समझें कि हमने ड्रामे की बजाय शांति और समझदारी को चुना है. हम एक-दूसरे का सम्मान करते रहेंगे, एक-दूसरे का साथ देंगे और आगे भी दोस्त बने रहेंगे. आप सभी से भी हमें आगे बढ़ने के लिए सम्मान, प्यार और समझ की उम्मीद है. माही विज और जय भानुशाली.’
यह भी पढ़ें: ‘महराजा’-‘दृश्यम’ भी पड़ जाएंगी फीकी! इस फिल्म का क्लाइमैक्स देख उड़ जाएंगे होश, IMDb पर टॉप रेटिंग
कब हुई थी शादी?
बता दें जय भानुशाली और माही विज की शादी साल 2011 में हुई थी. दोनों की गिनती टीवी के पावर कपल में होती थी. वहीं लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. वहीं दोनों की 6 साल की बेटी तारा भी हैं. तारा के साथ-साथ जय और माही खुशी और राजवीर के भी माता-पिता हैं. बता दें खुशी और राजवीर को दोनों ने गोद लिया हुआ है.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines