Jawan Breaks Record On Opening Day: कई भारतीय फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।
इस लिस्ट में कई फिल्में हैं, लेकिन शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के तूफान को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म सबको पछाड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम का डंका बजाएगी। चलिए जान लेते हैं कि किन फिल्मों ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया।
यह भी पढ़ें- Joe Jonas और Sophie Turner का तलाक कंफर्म, शादी के चार साल बाद अलग हो रहे Priyanka Chopra के जेठ-जेठानी
ओपनिंग डे पर इन फिल्मों ने मचाया गदर
भारत की कई फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने ओपनिंग डे यानी पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया है। इस लिस्ट में कई बड़े सितारों की फिल्मों के नाम शामिल है। लिस्ट में पहले नंबर पर साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ है। इस फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 225.5 करोड़ का कारोबार किया है।
लिस्ट में बड़ी फिल्में शामिल
वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली-2’ है। इस फिल्म ने पहले दिन 213 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद तीसरे नंबर पर यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 165.1 करोड़ का कारोबार किया। लिस्ट में चौथे नंबर पर भी प्रभास की फिल्म है। प्रभास की फिल्म ‘साहो’ ने अपने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 124.6 करोड़ का कलेक्शन किया है।
बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी ‘जवान’
वहीं, लिस्ट में पांचवे नंबर पर रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म ‘2.0’ है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 105.5 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, अब इस लिस्ट में ‘जवान’ भी शामिल होने के लिए एकदम तैयार है। शाहरुख खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाके के लिए तैयार है।
100 करोड़ की ग्लोबल ओपनिंग कर सकती है फिल्म
वहीं, फिल्म की एंडवास बुकिंग को देखकर कहा जा सकता है कि ‘जवान’ पहले दिन कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ेगी। वहीं, अगर इस फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म 100 करोड़ की ग्लोबल ओपनिंग कर सकती है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines