हिंदी सिनेमा की बात हो या फिर किसी ओर इंडस्ट्री की… सबका जलवा अपना अलग ही है। बात अगर पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट की करें, तो आज-कल तो इंडिया में भी पाकिस्तानी शोज, गानों और फिल्मों के फैंस देखने को मिल रहे हैं। इस बीच हमने पाकिस्तानी सिंगर जावद अहमद से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के बारे में भी बात की। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
क्या बोले जावद अहमद?
दरअसल, हाल ही में पाकिस्तानी सिंगर जावद अहमद से न्यूज24 ने बात की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के बारे में वो क्या कहेंगे या फिर यहां से उनका कोई खास लगाव या कनेक्शन, तो इस पर जवाब देते हुए जवाब ने कहा कि म्यूजिक एक यूनिवर्सल लैंग्वेज है। इसलिए मैं इसको इस तरह से तो बिल्कुल नहीं देखता कि कौन-सा मुल्क है या कौन आर्टिस्ट है। मुझे म्यूजिक पसंद है।
किशोर कुमार साहब
उन्होंने आगे कहा कि अगर इस तरह से देखा जाए तो मेरा सबसे ज्यादा लगाव किशोर कुमार साहब के साथ है। मुझे कभी उनसे बेहतर सिंगर नजर नहीं आया। किशोर कुमार साहब मेरे पसंदीदा आर्टिस्ट हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री भी बेहद कमाल की है क्योंकि इंडियन इंडस्ट्री में कई कमाल के आर्टिस्ट हैं। वहीं, हिंदी और उर्दू में गाना बनाने पर बात करते हुए जावद ने कहा कि उन्होंने कभी हिंदी में तो कोई गाना नहीं बनाया।
इंडिया में काम करेंगे या नहीं?
जावद ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि इंडिया का जो मेन सिनेमा है यानी मुंबई का जो सिनेमा है, वो भी उर्दू में ही है। इसके अलावा उनसे पूछा गया कि अगर आपको कभी इंडिया से किसी गाने का ऑफर मिलता है या काम का ऑफर आता है, तो वो क्या करेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि मैं तो हमेशा से यही समझता हूं कि दोनों मुल्कों का आपस में कालेब होना चाहिए, जिससे प्यार भी बढ़ेगा। हम एक-दूसरे के साए है, तो हमें इसी तरह देखना चाहिए।
महेश भट्ट को दिया था पहला गाना
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने पहले भी इंडियन इंडस्ट्री के साथ काम किया था और वो आगे भी करेंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने इंडिया में अपना पहला गाना महेश भट्ट को दिया था। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने इंडिया में जो फिल्म प्रोड्यूस की थी उसकी शूटिंग भी इंडिया में ही हुई थी। उन्होंने कहा कि इंडिया के संग उनका रिश्ता बेहद खास है।
यह भी पढ़ें- Shanthi Priya का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल, दिवंगत पति के ब्लेजर में दिए बॉसी पोज, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
21 mins agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
22 mins agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
2 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
17 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
20 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
21 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
21 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines