Jannat Zubair Rejected Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों फैंस की जबरदस्त अटेंशन ग्रैब कर रहा है। वैसे तो शो शुरू होने में अभी वक्त है। कहा जा रहा है कि ये अगले महीने जुलाई से टीवी और जियो हॉटस्टार पर दस्तक देगा। हालांकि मेकर्स लगातार सेलिब्रिटी को इस शो का ऑफर भेज रहे हैं। कुछ सेलेब्स को लेकर यह खबर भी आ रही है कि उन्होंने मेकर्स के ऑफर को ठुकरा दिया है। इस लिस्ट में अब जन्नत जुबैर का नाम भी शामिल हो गया है, जो फिलहाल करण जौहर के शो द ट्रेटर्स में नजर आ रही हैं।
मेकर्स के ऑफर को किया रिजेक्ट
बिग बॉस के अपडेट्स देने वाले इंस्टाग्राम पेज ‘बिग बॉस ताजा खबर’ ने सलमान खान के शो को लेकर नया अपडेट शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि मेकर्स ने जन्नत जुबैर को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया था। हालांकि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने मेकर्स के इस ऑफर को ठुकरा दिया है। इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है।
क्या फैसल शेख हैं वजह?
रिपोर्ट में बताया गया है कि जन्नत जुबैर और फैसल शेख ने कुछ महीने पहले ही इंस्टाग्राम से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगी थीं। कुछ दिन पहले मेकर्स ने मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया था। फैंस चाहते थे कि जन्नत जुबैर भी इस शो का हिस्सा बनें।
बताया जाता है कि मिस्टर फैसु को अप्रोच करने के बाद मेकर्स ने जन्नत जुबैर को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया लेकिन उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है। हालांकि इस रिपोर्ट की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें: Uorfi Javed और Apoorva Mukhija में किसकी पॉपुलैरिटी ज्यादा? ‘कैट फाइट’ से बटोर रहीं चर्चा
इन सेलेब्स को किया जा चुका अप्रोच
रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 19 के लिए अभी तक कई सेलेब्स को अप्रोच किया जा चुका है। इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस कनिका मान, अलीशा पंवार, अपूर्वा मुखीजा, डेजी शाह, धीरज धूपर, मुनमुन दत्ता, कृष्णा श्रॉफ, राम कपूर,खुशी दुबे, राज कुंद्रा, डीनो जेम्स, सिंगर मासूम शर्मा, ममता कुलकर्णी और बाबिल खान के नाम शामिल हैं। हालांकि इन सभी नामों की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
40 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines