Janmejaya Singh Bollywood Debut: दिलचस्प फिल्में बनाने जाने के लिए जाने जाने वाले प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस एसआरजी फिल्म्स इंटरनेशनल ने बीते दिनों अपनी फिल्म हम तुम्हें चाहते हैं का एलान किया था। एक पोस्टर लॉन्च के माध्यम से इस फिल्म की घोषणा की गई थी। इस फिल्म का निर्माण गोविंज बंसल और सीमा लाहिड़ी ने संयुक्त रूप से किया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी बेहतरीन है। फिल्म का निर्देशन राजन लायलपुरी ने किया है। फिल्म दर्शकों को एक ऐसे रोमांचक सफर पर ले जाने की ओर है, जिसे वह कभी भी भुला नहीं पाएंगे। इस फिल्म के जरिए अभिनेता जन्मेजय सिंह अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म 13 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: Dev Anand के लिए ताउम्र कुंवारी रही ये हसीना, एक्ट्रेस ने कभी किसी से नहीं जोड़ा कोई रिश्ता
दिखेगा लव ट्राएंगल
बॉलीवुड ने हमेशा से इंडस्ट्री में किसी भी नए चेहरे का स्वागत किया है। चूंकि जन्मेजय सिंह की यह पहली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। हम तुम्हें चाहते हैं में जन्मेजय सिंह ने एक मजेदार भूमिका निभाई है। इस कहानी में लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा। इस फिल्म में कॉमेडी का तड़का तब लगता है जब जन्मेजय सिंह दो महिलाओं के बीच प्यार में फंस जाते हैं। वहीं फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर रितुपर्णा सेनगुप्ता और अनुस्मृति सरकार नजर आने वाली हैं।
ये सितारे आएंगे नजर
यह फिल्म तमाम सितारों से सजी है और लोगों को मनोरंजन का बंपर डोज दे रही है। हम तुम्हें चाहते हैं एक ऐसे रोलरकोस्टर पर ले जाने वाली है जिसे देखने के बाद दर्शकों के चेहरे पर लंबे समय तक मुस्कान बनी रहेगी। इस फिल्म में रितुपर्णा सेनगुप्ता, गोविंद नामदेव, अनूप जलोटा, राजपाल यादव, जाकिर हुसैन, अनुस्मृति सरकार, अरुण बक्शी, सुरेंद्र पाल, टीना घई, अनिल नागरथ, कौशल शाह, संगीता सिंह और हितेश सम्पाल जैसे उम्दा कलाकार नजर आने वाले हैं।
https://twitter.com/ActorJanmejaya/status/1702392892571132001?t=mA690545l2s-dVCdEEHCaA&s=19
फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं जन्मेजय सिंह
वहीं फिल्म को लेकर इसके मुख्य कलाकार जन्मेजय सिंह कहते हैं कि ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के अवसर के लिए अविश्वसनीय रूप से उत्साहित और आभारी हूं। यह फिल्म एक सपने के सच होने जैसी है, और मुझे उम्मीद है कि यह हर वर्ग के दर्शकों के लिए खुशी और हंसी लेकर आएगी। ऐसे प्रतिभाशाली सह-कलाकारों और एक समर्पित टीम के साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा है और मैं अपनी फिल्म को दुनिया के साथ शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।’
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
17 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
2 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
3 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
6 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
9 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines