Ajay Devgn Shaitaan Trailer: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn), आर माधवन (R Madhavan) और ज्योतिका (Jyotika) स्टारर फिल्म ‘शैतान’ (Shaitaan) का ट्रेलर देखने के बाद से फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर भी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। हालांकि ट्रेलर देखने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी जानकी बोड़ीवाला (Janki Bodiwala) की जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं जानकी बोड़ीवाला जिसपर काला जादू करते हुए आर माधवन ने उसका दिल और दिमाग अपने वश में कर लिया है।
यह भी पढ़ें: भागो भागो भूत आया… फेक डेथ स्टंट के बाद पहली बार दिखीं Poonam Pandey, लोगों ने किया ट्रोल
कौन हैं जानकी बोड़ीवाला?
फिल्म ‘शैतान’ में अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार निभा रही जानकी बोड़ीवाला गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं। उनका जन्म 30 अक्टूबर, 1995 में हुआ था। एक्ट्रेस ने गोयनका रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस से बैचलर ऑफ डेंटल साइंस (BDS) में ग्रेजुएशन किया है। हालांकि उनका इंटरेस्ट शुरुआत से ही फिल्मों में एक्टिंग करने का था। जानकी बोड़ीवाला ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2015 में आई गुजराती फिल्म ‘छैलो दिवस’ से की थी। उनकी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
कई फिल्मों में आ चुकीं नजर
जानकी बोड़ीवाला ने अब तक कई गुजराती फिल्मों में काम किया है, जिनमें छुट्टी जशे छक्का, तारी माटे वन्स मोर, बाऊ ना विचार जैसी फिल्में शामिल हैं। अब एक्ट्रेस ‘शैतान’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा जानकी साल 2019 में मिस इंडिया का हिस्सा भी बन चुकी हैं और गुजरात के तीन फाइनलिस्ट में से एक थीं।
इस फिल्म की रीमेक है शैतान
बता दें कि जानकी बोड़ीवाला ने पिछले साल रिलीज हुई गुजराती सुपरएचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘वाश’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को चौंका दिया था। इस फिल्म में उन्होंने शानदार किरदार निभाया था। अब ‘वाश’ की हिंदी रीमेक फिल्म ‘शैतान’ में भी एक्ट्रेस अपने इस किरदार को दोबारा निभाने जा रही हैं। इस फिल्म में जानकी बोड़ीवाला ने अजय देवगन और ज्योतिका की बेटी का किरदार निभाया है।
ट्रेलर को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया
आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ में आर माधवन ने पहली बार अपने खूंखार लुक से लोगों को हैरान कर दिया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा। लोग भी ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा, ‘जबरदस्त ट्रेलर बॉस।’ वहीं कई लोगों ने फिल्म को इस साल की धमाकेदार फिल्म घोषित कर दिया है। बता दें कि विकास बहल के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘शैतान’ 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
4 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines