Jackie Shroff Birthday: फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से ऑडियंस के दिलों में जगह बना ली थी. डेब्यू से ही ये सितारे ऑडियंस की पहली पसंद बन गए थे. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने जा रहे हैं जो फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले मूंगफली बेचते थे. वहीं बाद में उन्हें बॉलीवुड में एंट्री मिली और वो अपनी पहली ही फिल्म से ‘हीरो’ बन गए. जी हां हम बात कर रहे हैं जैकी श्रॉफ की. जैकी श्रॉफ कल यानी 1 फरवरी को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. चलिए आपको जैकी श्रॉफ के बारे में डिटेल में बताते हैं.
कभी बेचते थे मूंगफली
जैकी श्रॉफ उन सितारों में शामिल हैं जो फर्श से अर्श तक पहुंचे हैं. फिल्म इंडस्ट्री में आने पहले जैकी श्रॉफ छोटे-मोटे काम कर अपना गुजारा करते थे. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आते ही एक्टर की लाइफ बदल गई और वो पहली ही फिल्म से स्टार बन गए. एक समय था जब जैकी श्रॉफ अपने परिवार के साथ मुंबई के चॉल में रहते थे. मीडिल क्लास परिवार की जिम्मेदारियां उठाने के लिए एक्टर मूंगफली तक बेचते थे.
यह भी पढ़ें: कौन हैं The 50 के 50 फाइनल कंटेस्टेंट्स? जानें कब और कहां देखें फराह खान का रियलिटी शो
कैसे बने हीरो?
जैकी श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो एक बार नौकरी की तलाश में ताज होटल गए थे, लेकिन वहां उन्हें नौकरी नहीं मिली थी. हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उनकी कद काठी को देखते हुए किसी ने उन्हें मॉडलिंग करने की सलाह दी. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की और इस तरीके से उन्हें बॉलीवुड में जगह भी मिली. सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ को अपनी फिल्म ‘हीरो’ में कास्ट किया, जिसके बाद एक ही फिल्म से जैकी श्रॉफ इंडस्ट्री में छा गए.
यह भी पढ़ें: BO Collection: Mardaani 3 ने पहले दिन ही इन 5 साउथ फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग डे पर कितने छापे नोट
आज बेटा भी है स्टार
सुभाष घई ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जैकी श्रॉफ ने बहुत जल्द ही सब कुछ सीख लिया और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं. जैकी श्रॉफ की मूवीज में ‘राम लखन’, ‘रंगीला’ और ‘खलनायक’ जैसी फिल्मों में काम कर ऑडियंस में अपनी जगह बनाई. वहीं अब जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ भी इंडस्ट्री के स्टार हैं. टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत ‘हीरोपंती’ से की थी और उनकी पहली फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines