Iulia Vantur: फिल्म इंडस्ट्री के तमाम ऐसे सेलेब्स हैं, जिनका नाम उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बना ही रहता है। इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी आता है, जो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। सलमान खान का नाम अक्सर रोमानियाई सिंगर यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों को लेकर गॉसिप टाउन में खूब बातें होती हैं। इस बीच अब यूलिया ने शादी पर अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
यूलिया ने शादी पर की बात
दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में यूलिया से शादी करने के प्लान पर बात की। इस दौरान उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि ये सिर्फ शादी के बारे में नहीं है बल्कि दो लोगों की फीलिंग्स के बारे में है। यूलिया ने बताया कि जब भी उनके पेरेंट्स उनसे शादी के बारे में पूछते हैं कि वो कब शादी करेंगी, तो वो यही जवाब देती हैं कि क्या वो ये चाहती हैं कि मैं खुश रहूं या सिर्फ शादी कर लूं।
शादी कभी भी हो सकती है- यूलिया
यूलिया ने कहा कि शादी कभी भी हो सकती है, लेकिन जो बात सबसे ज्यादा मायने रखती है वो ये है कि खुश रहना और किसी के साथ सच्चा रिश्ता बनाना। उनका मानना है कि खुश रहना और एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना और उस इंसान के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाना सबसे ज्यादा जरूरी है। गौरतलब है कि सलमान खान और यूलिया वंतूर ने पिछले कुछ सालों में कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया है।
‘रेस 3’ के लिए गाया गाना
यूलिया ने सलमान की फिल्म ‘रेस 3’ के लिए ‘सेल्फिश’ ट्रैक गाया था। उन्होंने ‘राधे’ में ‘सीटी मार’ गाने में भी अपनी आवाज दी है। वहीं, अब बीते कुछ समय से दोनों के बीच कुछ रिश्ता होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि इस पर दोनों में से ही किसी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। ऐसे में फैंस और यूजर्स बस कयास लगा रहे हैं।
बिग बॉस 18 को होस्ट कर रहे हैं सलमान खान
वहीं, अगर सलमान खान की बात करें तो सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 18 को होस्ट कर रहे हैं और इसके अलावा सलमान खान इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में भी बिजी हैं। सलमान के फैंस को बेसब्री से उनकी वाली फिल्म का इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म क्या कमाल दिखाती है।
यह भी पढ़ें- Shyam Benegal को आखिरी विदाई देने उमड़ा बॉलीवुड, अंतिम संस्कार में नम हुई हर आंख
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
4 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
5 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
6 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
9 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
10 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
10 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
11 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines