हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सोने की बनी ऑस्कर की ट्रॉफी बेचकर भरपेट खाना मिलना भी है मुश्किल, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Oscar Trophy Price

Oscar Trophy Price: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड ‘ऑस्कर्स’ एंटरटेनमेंट जगत में सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक माना जाता है। ऑस्कर की ट्रॉफी को पाने के लिए सितारें ने जाने कितने जतन करते हैं।

इस अवॉर्ड को पाने के लिए सितारें बरसों मेहनत करते हैं। हर एक कलाकार चाहता है कि वो सोने सी चमचमाती ऑस्कर की ट्रॉफी को हाथों में उठाए और इसके लिए वो जी तोड़ मेहनत भी करते हैं।

ऑस्कर के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं सितारें

हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और पूरी दुनिया के लोग ऑस्कर की खातिर इतनी मेहनत करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस ट्रॉफी के लिए क्रिएटिव लोग इतनी मेहनत करते हैं, उसकी कीमत क्या है? इस ट्रॉफी की कीमत जानकर आपको हैरानी होगी, क्योंकि इसके बदले आपको भरपेट खाना तो दूर, अपनी पसंद की एक डिश भी नहीं मिल सकेगी।

विज्ञापन

और पढ़िए –Divya Khosla Kumar Injured: एक्शन सीन की शूटिंग करते हुए दिव्या खोसला कुमार को लगी चोट, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटोज

इतनी है ऑस्कर की चमचमाती और सुनहरी ट्रॉफी की कीमत

ऑस्कर की चमचमाती और सुनहरी ट्रॉफी को देखकर हर किसी को लगता है कि वो बहुत ही ज्यादा महंगी होगी, लेकिन ऑस्कर की इस ट्रॉफी की कीमत बमुश्किल एक डॉलर है। जी हां एक डॉलर यानी कि 81.89 रु.. जिसके बदले आपको एक वक्त का भरपेट खाना तो दूर की बात, आप जी भर के अपनी फेवरेट डिश भी नहीं खा सकते।

विज्ञापन

बावजूद इसके सितारे इस ट्रॉफी के लिए दीवाने हैं। इतना ही नहीं बल्कि इतनी सस्ती ट्रॉफी को कोई भी बड़े से बड़े सितारा चाह कर भी बेच नहीं सकता और न ही इसे नीलाम कर सकता है।

ऑस्कर की ट्रॉफी को बेचने या नीलाम करने की इजाजत किसी को नहीं

बता दें कि भले ही ऑस्कर की ट्रॉफी सस्ती हो, लेकिन इसे हासिल करने के लिए ना जाने कितने सालों की मेहनत करनी पड़ती हैं। साथ ही इसे बेचने या नीलाम करने की कोशिश और भी भारी पड़ सकती है। बता दें कि ऑस्कर की ट्रॉफी को बेचने या नीलाम करने की इजाजत किसी को भी नहीं है।

विज्ञापन

ऑस्कर को बनाने में खर्च होते हैं इतने रूपये

साथ ही अगर कोई इसे जीतने के बावजूद नहीं रखना चाहता तो उसे एक डॉलर में ही इस एकेडमी को ही बेचना होगा। इसके साथ ही सबसे हैरानी की बात ये हैं कि ऑस्कर को बनाने में 32 हजार रु तक खर्च होते हैं, लेकिन इसे खरीदने की कीमत एकेडमी ने सिर्फ एक डॉलर ही तय की है।

ऐसे बनती हैं ऑस्कर की ट्रॉफी

बता दें कि ऑस्कर की ट्रॉफी पर सुनहरी रंगत सॉलिड ब्रॉन्ज से मिलती है और इसके बाद इसको 24 कैरेट सोने से कोट कर दिया जाता है। हालांकि तकनीक के साथ साथ इसे बनाने के तरीके भी बदले हैं। इसके साथ ही इसे थ्री प्रिंटर से बनाकर वैक्स से कोट किया जाता है, जब वैक्स ठंडा हो जाता है तब इसे सिरेमिक शेल से कोट कर दिया जाता है।

विज्ञापन

इसके बाद फिर ये ट्रॉफी कुछ दिन तक 1600 डिग्री F पर रख कर तपाई जाती है, तब जाकर ये लिक्विड ब्रॉन्ज में ढलती है। इसके बाद इसे ठंडा करने के बाद इस पर सोने का पानी चढ़ाया जाता है। साथ ही हर ट्रॉफी की लंबाई 13.5 इंच और वजन 8.5 पाउंड होता है और एक ट्रॉफी को बनने में 3 महीने तक का समय लग जाता है।

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola