Nupur And Ira Khan Mehndi Ceremony: आयरा खान (Ira Khan) और नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) ने 3 जनवरी को रजिस्टर्ड मैरिज की। अब कपल 10 जनवरी को उदयपुर में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाजों से डेस्टिनेशन वेडिंग करेगा। शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। आयरा ने अपने हाथों पर नुपुर के नाम की मेहंदी लगाई और फंक्शन में कपल ने जोर-शोर से डांस किया। सोशल मीडिया पर कपल का इनसाइड वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में नुपुर को आयरा के कजिन जैन मैरी खान और मिथिला पालकर को साथ डांस करते देखा गया है।
‘भाई कोल्हापुरी चप्पल बदल ले’
नुपुर शिखरे ने सिंगर बादशाह के गाने ‘जुगनू’ पर जमकर डांस किया। नुपुर ने फंक्शन के लिए पिंक शर्ट, काला वास्कट और पिंक स्टोल पहना था, जबकि मिथिला ने पिंक टॉप, स्कर्ट और श्रग पहना था। चमकदार लहंगे में सजी आयरा खान डांस इवेंट में बहुत सुंदर लग रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने हैवी जूलरी को भी पेयर किया। वीडियो पर फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी और वीडियो देख फैंस उनकी चप्पल को लेकर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा- भाई कोल्हापुरी चप्पल बदल ले, दूसरे यूजर ने लिखा-भाई इस चप्पल के पीछे क्या कहानी है? वहीं कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी के साथ वीडियो पर रिएक्ट किया है। इससे पहले नुपुर ने रजिस्टर्ड मैरिज के लिए क्रीम कलर का लहंगा पहना था, वहीं नुपुर शिखरे हॉफ पैंट और बनियान में नजर आए थे, उनका ये लुक देख फैंस दंग रह गए थे। सोशल मीडिया पर उनको इसे लेकर जमकर ट्रोल भी किया गया।
ये भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir Inauguration में रणदीप समेत किस-किस सेलिब्रेटी को किया गया इनवाइट
कोविड-19 के दौरन हुई थी नुपुर और आयरा की मुलाकात
नुपुर और आयरा की मुलाकात की अगर बात करें तो कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान हुई, नुपुर आमिर खान के लिए फिटनेस कोच के रूप में काम कर रही थीं, जबकि आयरा अपने पिता के साथ रह रही थीं। इस कपल ने पिछले साल नवंबर में एक पार्टी के साथ अपनी सगाई का जश्न मनाया।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines