हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

समलैंगिकता पर आधारित हैं ये Web Series, अलग-अलग कहानियों में दिखी 'गे रिलेशनशिप' की झलक

Web Series Based on LGBTQ: ओटीटी पर काफी समय से कई तरह के नए कंटेंट आ रहे हैं, जिनमें LGBTQ पर बेस्ड स्टोरी भी शामिल है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Web Series Based on LGBTQ (Photo Credit - Social Media)

Web Series Based on LGBTQ: काफी समय में हमारे देश में समलैंगिक रिश्तों को लेकर जंग सी छिड़ी हुई है, जिसको लेकर कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया जा चुका है। ऐसे में बी-टाउन भी इस तरह के टॉपिक से अछूता नहीं हैं। ऐसे में ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर आपको हर दिन या हर हफ्ते ऐसे नए-नए कंटेंट देखने को मिल लाएंगे, जिनमें से LGBTQ पर आधारित कई तरह की कहानियां होती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गे रिलेशनशिप पर आधारित हैं और ये सीरीज आपको ओटीटी पर आसानी से देखने को मिल जाएंगी।

Inside Edge 3

हालांकि, इस वेब सीरीज की कहानी क्रिकेट पर आधारित है, लेकिन वेब सीरीज इनसाइड एज के ‘सीजन 3’ में गे रिलेशनशिप पर आधारित स्टोरी को दिखाया गया है, जिसको आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

Poison

इस सीरीज की कहानी भी समलैंगिकता पर आधारित है, जिसको जी 5 पर देखा जा सकता है। इस सीरीज में भी दो लड़कों के बीच की लव फीलिंग्स को अलग अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन

Arranged Marriage

‘अरेंज्ड मैरिज’ वेब सीरीज की कहानी भी गे रिलेशनशिप पर आधारित है, जिसको दर्शक जी 5 पर देख सकते हैं। इस सीरीज में अली फजल एक गे का किरदार निभा रहे हैं, जिसके किरदार और अभनिय को खूब पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ें: Diwali पर ये फिल्में OTT पर जमकर मचाएंगी धमाल, छुट्टियों में करें बिंज वॉच

विज्ञापन

https://youtu.be/u09raS8rjiw?si=9UiStlTIQ3mxUuqC

His Story

‘हिज स्टोरी’ वेब सीरीज की कहानी भी दो लड़कों की प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसको ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर आसानी से देख सकते हैं। इसको भी काफी अच्छी रेटिंग मिली थी।

विज्ञापन

Made In Heaven

हॉटस्टार पर नजर आने वाली फेमस वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ की कहानी भी समलैंगिकता पर आधारित है, जिसमें गे रिलेशनशिप को सेंटर में रख कर दिखाया गया है।

https://youtu.be/9NNXnCf9nwQ?si=sgsMlcWpwbSWsDvW

विज्ञापन

Romil And Jugal

‘रोमिल एंड जुगल’ ये दो लड़के एक दूसरे से प्यार करते हैं, जिनकी कहानी को बेहद खूबसूरती के साथ इस दिखाया गया है, जिसको ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालजी पर देखा जा सकते हैं। (Web Series Based on LGBTQ)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola