Indian Police Force Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का पोस्टर और टीजर जारी होने के बार फैंस को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो कि बहुत दमदार है। इसमें शिल्पा शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबरॉय एक्शन अवतार में नजर आए हैं। धांसू एक्शन, उड़ती गाड़ियों के साथ रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स के साथ वापस आ चुके हैं। इंडियन पुलिस फोर्स का एक्शन पैक्ड ट्रेलर देखने के बाद फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं।
कैसा है ट्रेलर
इस सीरीज के ट्रेलर की शुरुआत बम धमाके साथ होती है। इसके बाद बैकग्राउंड से सिद्धार्थ मल्होत्रा की आवाज आती है, आज जो हुआ वह किसी मार्केट पर नहीं बल्कि हमारी हिम्मत और जज्बे पर हुआ है। इसके बाद धांसू एंट्री होती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की। पुलिस की वर्दी पहने अभिनेता बहुत जंच रहे हैं। वहीं कॉप की भूमिका में शिल्पा शेट्टी भी जंची हैं। पुलिस के जज्बे को दिखाती एक्शन पैक्ड सीरीज में धांसू डायलॉग्स आखिरी तक स्क्रीन से जोड़े रखते हैं। इंडियन पुलिस फोर्स का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही वायरल होने लगा है।
कब रिलीज होगी सीरीज
सात एपिसोड की यह सीरीज एक्शन से भरपूर है। सीरीज में देशभर के पुलिस वालों की निस्वार्थ सेवा और उग्र देशभक्ति के लिए श्रद्धांजलि दी है, जो कि देशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देते हैं। सीरीज में इसमें श्वेता तिवारी, निकितिन धीर और ऋतुराज सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज 19 जनवरी 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।
रोहित शेट्टी ने कब की थी कॉप यूनिवर्स की शुरुआत
बता दें कि रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की शुरुआत साल 2011 में फिल्म सिंघम से हुई थी। इसके बाद 2014 में उन्होंने सिंघम रिटर्न्स और साल 2018 में सिम्बा और 2020 में सूर्यवंशी रिलीज की गई थी। इसके बाद अब साल 2024 में रोहित शेट्टी की सिंघम सीरीज की तीसरी किश्त सिंघम 3 रिलीज होने वाली है। इस यूनिवर्स की आखिरी फिल्म सूर्यवंशी थी, जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines