Ind Vs Eng Test Bollywood Reaction: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट मैच में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस हार के बाद क्रिकेटर्स लवर्स भी निराश हो गए हैं। इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स ने पूरी तरह से इंडियन क्रिकेट टीम का हौसला बढ़ाया है। एक्टर सोनू सूद से लेकर अथिया शेट्टी और सुनील शेट्टी तक ने एक्स पर ट्वीट करते हुए इंडियन क्रिकेटर्स की हौसला अफजाई की है। जाहिर है कि टेस्ट मैच में टीम इंडिया भले ही कुल 22 रन से इंग्लैंड से हार गई हो लेकिन उसका प्रदर्शन कमाल का रहा था। उनके इसी जोश और कोशिश को अब सेलेब्स सेलिब्रेट कर रहे हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स के आए रिएक्शन
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने इंडियन क्रिकेटर्स की कोशिश की तारीफ करते हुए एक्स पर ट्वीट किया, ‘हर लड़ाई का अंत जीत में नहीं होता है। लेकिन ये वही लड़ाई है, जो आपको डिफाइन करती है। ये उस लड़ाई के बारे में है, जो आप मैदान पर लाते हैं। यंग टीम इंडिया को भले ही लॉर्ड्स में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उन्होंने दिल, भूख और अपनी रियल पावर को दिखाया है। उनके पेसेंस पर प्राउड है।’
सुनील शेट्टी के अलावा उनकी बेटी अथिया शेट्टी ने भी इंडियन टीम का हौसला बढ़ाया। उन्होंने मैच के दौरान की एक तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया। केएल राहुल की पत्नी ने इस पोस्ट के साथ में लिखा, ‘क्या कंपटीशन था, अविश्वसनीय।’
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी अपने शब्द बयां करने से खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने एक्स पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जडेजा, बुमराह, सिराज… आपने सिर्फ बाॅलिंग नहीं की है, आपने स्ट्रगल किया है। स्कोरबोर्ड आपके हार्ट को नहीं दिखाता। रिस्पेक्ट।’
एक्ट्रेस सैयामी खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बहुत दुख हो रहा है। हम इतने पास आ चुके थे। जडेजा, बुमराह और सिराज ने क्या निराला जज्बा दिखाया है। राहुल तो जबरदस्त रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट के 5 अविश्वसनीय दिन, वाकई खेल का बेस्ट फॉर्म है। #INDvsENG’
23 जुलाई से होगा चौथा टेस्ट मैच
गौरतलब है कि इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच में भारत की हार के बाद अब लोगों का नजरें चौथे टेस्ट मैच पर टिकी हुई हैं। ये मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह इस मैच में हिस्सा नहीं लेंगे।
यह भी पढ़ें: 2025 की सबसे बड़ी डिजास्टर बनी Aankhon Ki Gustaakhiyan, बॉक्स ऑफिस पर Maalik का कैसा हाल?
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 hr agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 hr agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
3 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
21 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
23 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines