हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IIFA में क्यों खास था Vicky का Hrithik संग डांस करना? 'छावा' ने खुद बताई थी वजह

विक्की कौशल अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में उतर चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘छावा’ रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि विक्की अपने डांस को लेकर भी लोगों का दिल जीत लेते हैं।

विज्ञापन
Vicky Kaushal, Hrithik Roshan

बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्हें हिंदी सिनेमा को सितारों की एक्टिंग, डांस मूव्स या फिर उनका अंदाज पसंद आता है। विक्की कौशल, जो आज लोगों के दिलों में अपनी एक जगह उनका एक वीडियो सामने आया है, जो आईफा का है। इस वीडियो में विक्की कौशल और ऋतिक रोशन साथ नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ऋतिक का विक्की के साथ डांस करना क्यों खास था?

‘एक पल का जीना’

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल कह रहे हैं कि मैं कॉलेज में जा ही रहा था और ‘कहो ना प्यार है’ आई थी। विक्की ने आगे कहा कि मुझे किसी ने बताया था कि ऋतिक सर उन्हीं से मिलते हैं, जिन्हें ‘एक पल का जीना’ पर डांस करना आता हो। मैंने तीन दिन तक रिर्हसल की थी कि जब ऋतिक सर मुझे देखेंगे तो मैं शुरू हो जाऊंगा, लेकिन उन्होंने ऐसी कोई डिमांड नहीं की और वो बहुत स्वीट हैं।

क्या बोले विक्की कौशल?

विक्की ने आगे कहा कि अब मुझे मौका मिला है और इसके बाद वो ऋतिक से परमिशन लेते हैं कि अगर आप एग्री करें तो मैं आपके साथ स्टेज पर ‘एक पल का जीना’ पर डांस करना चाहता हूं। इसके बाद ऋतिक मान जाते हैं और कहते हैं कि 20 साल टू लेट, लेकिन अब इसे करते हैं। हालांकि, इसके बाद ऋतिक, अभिषेक बच्चन को भी बुलाते हैं, लेकिन अभिषेक कहते हैं कि मैं इस पल को खराब नहीं करना चाहता हूं।

‘छावा’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं विक्की

इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की और ऋतिक जमकर ‘एक पल का जीना’ पर डांस करते हैं। दोनों की जोड़ी साथ में बेहद कमाल की लगती है और अब उनका ये वीडियो इंटरनेट पर आज भी चर्चा में आ जाता है। इसी के साथ अगर विक्की कौशल की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म ‘छावा’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ‘कोइंसिडेंस या जानबूझकर…’, Dhanashree का एयरपोर्ट से वीडियो वायरल, आखिर ऐसा क्या हुआ?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें