Anupam Kher on Vijay 69, (अश्विनी कुमार): इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI 2024) का आगाज 20 नवंबर 2024 को गोवा में हुआ था। इस वक्त ये इवेंट जोरों से चल रहा है और फिल्मी दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी हस्तियां इस इवेंट का हिस्सा बन रही हैं। सिनेप्रेमियों को इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार रहता है और इसलिए News24 की टीम भी इस वक्त इस फिल्म फेस्टिवल में मौजूद है। इवेंट में आने वाले सितारों से हमारी टीम एक्सक्लूसिव बात कर रही हैं और स्टार्स से जुड़ी कुछ जानकारी शेयर कर रही है। हाल ही में इवेंट में टीम ने बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर से बात की। आइए जानते हैं कि इस दौरान अनुपम खेर ने क्या कहा?
फिल्म ‘विजय 69’ पर बोले अनुपम खेर
55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में News24 से बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘विजय 69’ पर भी बात की। इस दौरान एक्टर ने कहा कि ‘विजय 69’ के पैरेलल में मेरी खुद की लाइफ की कहानी है। उन्होंने कहा कि आज-कल नेटफ्लिक्स पर ‘विजय 69’ चल रही है और इस फिल्म की थीम भी यही है कि एक 69 साल का बुजुर्ग आदमी से फैसला करता है कि मुझे इस ट्रायथलॉन में भाग लेना है।
दिल और दिमाग की कोई उम्र नहीं होती
अनुपम ने आगे कहा कि वो ऐसा इसलिए करता है जिससे उसे महसूस हो कि वो कुछ है। एक्टर ने कहा कि इस एहसास को जिंदा रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि जहां तक फिजिकल फिटनेस की बात है, तो वो हमारे हाथ में है। अनुपम ने कहा कि दिल और दिमाग की कोई उम्र नहीं होती, वो दौड़ता रहता है और भागता रहता है।
68 की उम्र में स्वीमिंग सीखी
अगर आप अपने शरीर को फिट रखें, तो आप उस दौड़ में भागीदार बन सकते हैं, लेकिन अगर आप अपने शरीर पर ध्यान नहीं देंगे, तो मन कितनी ही दौड़ेगा, लेकिन वो उसका मुकाबला साथ में नहीं कर सकते। इसलिए जब मैं 60 का हुआ, आज से 9 साल पहले, तो मैंने फैसला किया कि मैं योगा करूंगा और दौडूगा। ‘विजय 69’ के लिए मैंने 68 की उम्र में स्वीमिंग सीखी थी।
फिल्म ‘विजय 69’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई
बता दें कि अनुपम खेर की फिल्म ‘विजय 69’ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं और इसकी कहानी लोगों को खूब पसंद आई है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ की है।
यह भी पढ़ें- Stree 2 के बाद Rajkummar Rao ने क्या सच में बढ़ाई फीस? एक्टर बोले- मैं क्या पागल हूं, जो…
संबंधित खबरें
400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
20 mins agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
9 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
14 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
16 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
16 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
17 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
18 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
19 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines