बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर ऋतिक रोशन की एक्टिंग हमेशा ही लोगों का दिल जीत लेती है। इन दिनों ऋतिक ‘कृष 4’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आज हम ऋतिक रोशन की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो फ्लॉप हो गई थी और इसके फ्लॉप होने पर एक्टर का कैसा रिएक्शन था? फिल्म के फ्लॉप होने पर ऋतिक मायूस हो गए थे, लेकिन कोई था जिसने एक्टर का ‘स्टार’ कहा था।
फिल्म ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’
दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं ऋतिक रोशन की फिल्म ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’ हैं की। इस फिल्म में ऋतिक के साथ अमीषा पटेल भी थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। भले ही ऋतिक की ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी, लेकिन वो फिर भी एक्साइटेड और उत्साह से भरे हुए थे। इस पर ऋतिक का कहना था कि एक सच्चा हीरो वो होता है जो गिरने के बाद उठने की क्षमता रखता है। मैं हमेशा से ऐसा ही बनना चाहता था।
शूटिंग कैंसिल कर दी थी
लाइफ बहुत कमाल की है और ये आपको हमेशा ही नई चीजें सीखाती है। मेरे काम पर सवाल उठाए गए और ये मुझे मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’ की शूटिंग कैंसिल कर दी थी क्योंकि मेरी वाइफ (सुजैन खान) को सिरदर्द था और मैंने उस वक्त सिंगिंग शो को भी टाल दिया था, क्योंकि मुझे उसमें कोई इंटरेस्ट नहीं था।
मुझे बहुत कुछ समझ में आया- ऋतिक
ऋतिक ने आगे कहा कि लोग मुझसे पूछते थे कि क्या मैं ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’ के फ्लॉप होने से दुखी हूं, लेकिन ये आपको हैरान करेगा क्योंकि मैं नॉर्मल था। उन्होंने कहा कि शुरू में मुझे बुरा लगा और मैं निराश भी हो गया था, लेकिन इससे मुझे बहुत-सी बातें समझ में आईं। मैं सोचता था कि अगर कोई फिल्म डूबती है तो उससे जुड़े सभी लोग डूब जाते हैं।
करण जौहर ने क्या कहा?
भले ही फिल्म को पसंद नहीं किया गया, लेकिन मुझे फिल्म में लोगों का प्यार मिला। सभी न्यूजपेपर और टीवी शो पर मेरी तारीफ हो रही थी। इतना ही नहीं बल्कि करण जौहर ने मुझे यहां तक कहा कि ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’ ने उन्हें एहसास दिलाया कि मैं एक स्टार हूं। उन्होंने कहा कि खराब फिल्मों में केवल अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार की ही तारीफ नहीं होती और करण की ये बात सुनने के बाद ही मैं इस चिंता से बाहर निकला था।
यह भी पढ़ें- IIFA में क्यों खास था Vicky का Hrithik संग डांस करना? ‘छावा’ ने खुद बताई थी वजह
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
2 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines