बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की ‘कृष’ फ्रेंचाइजी के अब तक तीन पार्ट्स आ चुके हैं, जबकि चौथा पार्ट पिछले काफी वक्त से चर्चा में बना हुआ है। इस बीच राकेश रोशन ने ‘कृष 4’ पर बड़ा अपडेट दिया है। 12 साल के बाद इंडिया के सुपरहीरो कृष की वापसी फिर होगी लेकिन ट्विस्ट ये है कि इस बार ऋतिक रोशन सिर्फ एक्टिंग नहीं बल्कि डायरेक्शन की कमान भी संभालेंगे। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि खुद रोकश रोशन ने खुलासा करते हुए ऑफिशियली ऐलान किया है।
क्या बोले राकेश रोशन?
पिंकविला से बातचीत के दौरान राकेश रोशन ने कहा कि वह और आदित्य चोपड़ा मिलकर ‘कृष 4’ का निर्माण करेंगे। वहीं डायरेक्शन की जिम्मेदारी अपने बेटे ऋतिक रोशन को सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक्टर के पास एक बहुत ही स्पष्ट और महत्वाकांक्षी विजन है। इस दौरान उन्होंने ‘कृष 4’ के डायरेक्शन की कमान ऋतिक रोशन को सौंपने वाली अनाउंसमेंट की सोशल मीडिया पोस्ट जिक्र भी किया।
राकेश रोशन ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे ऋतिक रोशन से कहा, ‘डुग्गू 25 साल पहले मैंने तुम्हें एक्टर के तौर पर लॉन्च किया था। अब 25 साल बाद मैं तुम्हें डायरेक्टर के तौर पर लॉन्च कर रहा हूं। ताकि दो फिल्म मेकर्स आदित्य चोपड़ा और मेरे साथ, तुम हमारे मोस्ट एंबिशियस फिल्म- ‘कृष 4′ को आगे बढ़ाओ। इस नए अवतार के लिए मैं तुम्हें खूब सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देता हूं।’
यह भी पढ़ें: सिकंदर’ की टिकट के दाम आसमान पर, एडवांस बुकिंग में सामने आए चौंकाने वाले रेट!
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कृष 4’ का निर्माण आदित्य चोपड़ा अपने बैनर वाईआरएफ के तहत करेंगे। ये फिल्म 2026 की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी। यह भी बताया गया है कि फिल्म की कहानी लॉक हो चुकी है। इस सुपरहीरो फ्रेंचाइजी के प्री-विजुलाइजेशन का काम भी शुरू हो गया है। करीब एक साल तक प्री-प्रोडक्शन, रेकी, शूटिंग प्लानिंग, कैरेक्टर स्केच पर काम किया जाएगा। ये सारी चीजें ऋतिक रोशन के डायरेक्शन में होंगी। फिल्म को इंडिया की सबसे बड़ी-सबसे एंबिशियस फिल्म के तौर पर शूट किया जाएगा।
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
12 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
16 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines