#BoycottVikramVedha: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म रिलीज से पहले ही बॉयकॉट की मांग की मार झेल रही थी। वहीं, रिलीज के बाद भी इसका पूरा असर देखने को मिला है। लोग इस मूवी को देखने थिएटर्स नहीं जा रहे हैं, जिसकी वजह से इसके कलेक्शन पर तगड़ा असर पड़ रहा है। हालांकि, आमिर को बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारों का समर्थन मिल रहा है। हाल ही में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), एक्टर के सपोर्ट में उतरते देखे गए थे। लेकिन अब आमिर को सपोर्ट करना ऋतिक के लिए भी महंगा पड़ गया है।
बताते चलें कि ऋतिक रोशन ने हाल ही में ‘लाल सिंह चड्ढा’ का रिव्यू देते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,’अभी-अभी देखा लाल सिंह चड्ढा। मैंने इस फिल्म के दिल को महसूस किया। प्लस और माइनस एक तरफ, यह फिल्म सिर्फ शानदार है। इस रत्न को मिस मत करो दोस्तों! जाओ! अभी जाओ। इसे देखो। यह सुंदर है। बहुत सुंदर।’ एक्टर अपने इसी बयान को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं और लोग अब ऋतिक की अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के भी बॉयकॉट (#BoycottVikramVedha) की मांग करने लगे हैं।
बता दें कि ऋतिक रोशन की अगली फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की कहानी प्राचीन लोककथा ‘बैताल पचीसी’ से इंस्पायरड है। विक्रम एक पुलिस है जो गैंगस्टर वेधा को मारने के मिशन पर निकलता है। ये स्टोरी इन्हीं दोनों के इर्द-गिर्द घूमती है।
वहीं, आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की बात करें तो इसका विरोध फिल्म रिलीज के बाद भी जारी है। हाल ही में यूपी के अंदर हिंदू संगठन सनातन रक्षक सेना ( Sanatan Rakshak Sena) के कुछ सदस्यों ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सदस्यों ने आमिर खान पर हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। वहीं, बीते दिनों आमिर खान और करीना कपूर के बयान की वजह से भी इसके बॉयकॉट की मांग जारी है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines