How Oscars Winners Are Decided: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड ‘ऑस्कर्स’ एंटरटेनमेंट जगत में सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक माना जाता है।
आज ऑस्कर अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट हुई है और इसमें भारत ने भी दो अवॉर्ड जीते है। लॉस एंजलिस में हुए इस शो में फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड मिला है और ‘RRR’ फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए Oscars अवॉर्ड मिला है।
कैसे होता है ऑस्कर अवॉर्ड के विजेता का चयन?
अवॉर्ड जीतने के बाद हर किसी के मन में ये सवाल जरूर आता है कि आखिर कैसे इन अवॉर्ड्स में विजेताओं का चुनाव होता है, कैसे किसी भी नॉमिनेशन का विनर तक का सफर तय होता है।
साथ ही ऑस्कर अवॉर्डस में विनर डिसाइड करने के लिए वोटिंग की मदद कैसे ली जाती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर कैसे ऑस्कर अवॉर्ड्स में विजेताओं का चुनाव होता है।
और पढ़िए –Oscar 2023 में राम चरण की पत्नी ने जीता दिल, साड़ी पहन उपासना ने गर्व से दिखाई भारतीय संस्कृति
कौन करता है वोट?
एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज में लगभग 10,000 से अधिक सदस्य हैं, जो 17 ब्रांचों में बंटे हुए हैं। साथ ही इन सभी अकादमी सदस्यों को फिल्म बिजनेस में किसी न किसी तरह इनवॉल्व होना होता है।
इसमें सिर्फ इंडस्ट्री से जुड़े लोग हों ये भी जरूरी नहीं इसमें मैनेजर्स, एक्जीक्यूटिव और पब्लिक रिलेशन के प्रोफेशनल भी शामिल हो सकते हैं।
हालांकि नॉमिनेशन ज्यादातर संबंधित शाखा के सदस्यों द्वारा तय किए जाते हैं, उदाहरण के लिए निर्देशकों ने निर्देशकों को नॉमिनेट किया, लेकिन बेस्ट फिल्म के लिए सभी सदस्य वोट कर सकते हैं।
एक बार नॉमिनेशन डिसाइड हो जाने के बाद, सभी सदस्य किसी भी सेक्शन में वोट दे सकते हैं। इतने सालों से अकादमी ने अपनी सदस्यता में विविधता लाने के लिए कदम उठाए हैं।
कब होती है वोटिंग?
साथ ही अवॉर्ड फंक्शन से कुछ दिन पहले मतदान होता है – 2023 में, मतदान 2 मार्च को शुरू हुआ और 7 मार्च को समाप्त हुआ। साथ ही ये प्रक्रिया ऑस्कर अवॉर्ड्स से पांच दिन पहले खत्म कर ली गई थी।
कैसे डाले जाते हैं वोट?
इसके साथ ही विनर चुनने के लिए वोटिंग की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन किया जाता है, जिससे इसमें कोई भी गड़बड़ की गुंजाइश न रहे।
आमतौर पर सभी कैटेगरी के लिए प्रक्रिया सिंपल होती है, जिसे सबसे ज्यादा वोट मिले वही विजेता बना, लेकिन बेस्ट फिल्म के चुनाव की प्रक्रिया थोड़ी अलग होती है।
बेस्ट फिल्म के लिए रैंक में वोटिंग होती है, जिस नॉमिनी को पहले रैंक पर 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलते हैं उसे ही विजेता घोषित किया जाता है।
अगर कोई फिल्म उस सीमा को पूरा नहीं करती है, तो सबसे कम पहले स्थान वाले वोटों को हटा दिया जाता है – जिन लोगों ने उस फिल्म को पहले स्थान दिया था, उनके वोट उनकी दूसरी पसंद में स्थानांतरित हो जाएंगे और यह तब तक चलता रहता है जब तक कि कोई फिल्म बहुमत हासिल नहीं कर लेती है।
संबंधित खबरें
दीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
31 mins agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
1 hr ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
1 hr agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
19 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
20 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
21 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
22 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
23 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines