Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमला करने वाले हमलावर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। पुलिस ने एक बार फिर से सारा माजरा समझाने के लिए कि आरोपी ने कैसे हमला किया ,कैसे सैफ अली खान के घर में प्रवेश किया ,कैसे छोटे बेटे जहांगीर के बेडरूम तक पहुंचा? पुलिस ने सब कुछ अच्छे से समझने के लिए एक बार फिर से देर रात सीन रिक्रिएशन किया।
हमलावर ने कैसे दिया घटना को अंजाम
पुलिस आरोपी को एक बार फिर से सैफ अली खान के घर लेकर गई। उन्होंने रात 1 बजकर 15 मिनट पर हमलावर को लॉकअप से निकाला और सबसे पहले उसे बांद्रा स्टेशन ले गई। यहां से हुई आगे की शुरुआत जिसमें पुलिस ने पता लगाया कि वो कब कहां से और कैसे आया ? इसके बाद पुलिस उसको सैफ अली खान के घर ले गई, पुलिस ने वहां उससे जानने की कोशिश की कि वो घर के अंदर कैसे गया ,किसी की नजर उसपर कैसे नहीं पड़ी, जहांगीर के बेडरूम तक कैसे पहुंचा और उस रात क्या क्या हुआ ,इसके बाद वो कैसे निकला। पूरा रिक्रिएशन करने के बाद पुलिस आरोपी को वापस पुलिस स्टेशन लाई।
यह भी पढ़ें: कैंसर से लड़ रहे फेमस गिटारवादक का निधन, 65 की उम्र में ली अंतिम सांस
पुलिस ने किसकी मदद से किया आरोपी को गिरफ्तार
सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात को उन्हीं के घर पर हमला हुआ। कथित तौर पर घर में चोरी के इरादे से आया हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने सैफ पर 6 बार चाकू से हमला किया। एक्टर को इस हमले में गंभीर चोटें आईं और मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मुंबई पुलिस लाख कोशिश के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। लेकिन श्रमिक ठेकेदार जितेंद्र पांडे की मदद से उन्होंने उसे अरेस्ट कर लिया और अब मामले की गहराई से पूछताछ हो रही है।
अब कैसे हैं सैफ अली खान
सैफ अली खान का मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक्टर की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी जिसमें से ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा निकला। डॉक्टरों की टीम ने बता दिया था कि सैफ अब खतरे से बाहर हैं और उन्हें स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, सैफ तेजी से रिकवर हो रहे हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan के हमलावर को पकड़वाने वाले जितेंद्र पांडे कौन? दिए पुलिस को अहम सुराग
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines