Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर उन्हीं के घर में चाकू से हमला करने वाला हमलावर अब अरेस्ट हो चुका है। वो दो दिनों से फरार था, जिसकी पुलिस क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीमें तलाश कर रही थी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 35 से ज्यादा टीमों का गठन किया था। हमलावर तक पहुंचने में जिस व्यक्ति ने पुलिस की अहम मदद की वो है श्रमिक ठेकेदार जितेंद्र पांडे। आइए जान लेते हैं कि कौन है ठेकेदार जितेंद्र पांडे और पुलिस हमलावर तक कैसे पहुंची…
आरोपी को कहां देखा गया था
सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को ढूंढना एक बड़ा टास्क बन गया था, क्योंकि चेहरा रिवील होने के बाद भी वो पकड़ में नहीं आ रहा था। ऐसे में पुलिस की 35 से ज्यादा टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान हमलावर को 3 बार दादर रेलवे स्टेशन के बाहर देखा गया था, आरोपी वर्ली कोलीवाड़ा भी गया जहां उसे देखा गया। ऐसे में पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और फिर पता चला कि आरोपी वर्ली इलाके में गया था। वहीं से उसने अंधेरी की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन पकड़ी, इस बात का पता ऐसे चला क्योंकि अंधेरी स्टेशन के परिसर के सीसीटीवी में भी आरोपी को देखा गया।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर हमला मामले में पुलिस को मिले 19 फिंगरप्रिंट, खिड़की, सीढ़ी से लेकर डक्ट शाफ्ट कर मिले सबूत
जितेंद्र पांडे कौन है जिसने दी अहम जानकारी
पुलिस ने जांच के दौरान देखा कि आरोपी के साथ एक मजदूर ठेकेदार भी है जिसका नाम जितेंद्र पांडे है। दोनों को अंधेरी इलाके के वर्सोवा की तरफ जाते हुए देखा गया जो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। दोनों एक बाइक पर थे जिसका नंबर पुलिस ने नोट कर लिया, और पांडे तक पहुंच गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की जिसमें उसने बताया कि आरोपी ने उसे कॉल करके घटना की जानकारी दी थी।
पांडे के जरिए पकड़ा गया हमलावर
पुलिस ने बताया कि श्रमिक ठेकेदार जितेंद्र पांडे की वजह से ही वो आरोपी तक पहुंचे। पांडे की सूचना के आधार पर ही पुलिस ने ठाणे के एक जंगली क्षेत्र में आरोपी की खोज की। पुलिस ने पांडे को हमलावर के फोन पर कॉल करने के लिए कहा जिससे जाल बिछाया जा सके। प्लान के अनुसार, पांडे ने आरोपी से उसके ठिकाने के बारे में पूछा और वो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: 34 की उम्र में रहस्यमयी मौत, इंजीनियरिंग छोड़ बना हीरो,गर्लफ्रेंड संग बनाया ‘पवित्र रिश्ता’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
51 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines