John Sykes Death: मनोरंजन जगत के साल 2025 की शुरुआत में ही एक के बाद एक बुरी खबर आ रही है। दो दिन पहले टीवी स्टार अमन जायसवाल की मौत की खबर आई। 23 साल की उम्र में एक रोड एक्सीडेंट में अमन का निधन हो गया। अब हॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस चेहरे और हार्ड-रॉक के मशहूर सिंगर और व्हाइटस्नेक, थिन लिज़ी और टाइगर्स ऑफ पैन टैंग बैंड से जुड़े जॉन साइक्स का निधन हो गया है।
कैंसर से जूझ रहे थे जॉन साइक्स
जॉन साइक्स कैंसर से जूझ रहे थे, और उन्होंने 65 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। जॉन की ऑफिशियल वेबसाइट और उनके आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट ने सोमवार, 20 जनवरी, 2025 को सनसनी मचा दी जिसमें उनके दुखद निधन की जानकारी दी गई थी। बयान में कहा गया है- यह बहुत दुख के साथ है कि हम साझा करते हैं कि जॉन साइक्स का कैंसर से कड़े संघर्ष के बाद निधन हो गया है । उन्हें कई लोगों द्वारा असाधारण संगीत प्रतिभा वाले व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा। लेकिन जो लोग उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते थे, उनके लिए वह एक दयालु और करिश्माई व्यक्ति थे जो हर किसी की मदद करते थे।
यह भी पढ़ें: 34 की उम्र में रहस्यमयी मौत, इंजीनियरिंग छोड़ बना हीरो,गर्लफ्रेंड संग बनाया ‘पवित्र रिश्ता’
जॉन को इसलिए सबसे ज्यादा जाना जाता था
लंबे और सुनहरे बालों वाले जॉन साइक्स को हिट सिंगल्स “स्टिल ऑफ द नाइट” और “इज़ दिस लव” के लिए जाना जाता था, जो व्हाइट स्नेक के 1987 के सातवें एल्बम में शामिल थे। इन एल्बम में जॉन के सभी सॉन्ग थे जो जिन्हें उन्होंने भी लिखा था। हालांकि, बैंड के साथ उनका काम डिसाइड नहीं था, क्योंकि डेविड कवरडेल के साथ झगड़े के कारण जॉन साइक्स को एल्बम रिलीज होने से पहले ही इस काम से बाहर कर दिया गया था।
कौन थे जॉन साइक्स
वैरायटी के अनुसार, जॉन साइक्स का जन्म 1959 में रीडिंग, इंग्लैंड में हुआ था और वो स्पेन में पले-बढ़े थे। उन्होंने 1970 के दशक के अंत में स्ट्रीट फाइटर नाम के एक ग्रुप के साथ एक यंग गिटारवादक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। अपने हुनर के दम पर वो टाइगर्स ऑफ़ पैन टैंग में शामिल हो गए, जो “ब्रिटिश हेवी मेटल की नई लहर” के युग का प्रतीक था।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan के हमलावर को पकड़वाने वाले जितेंद्र पांडे कौन? दिए पुलिस को अहम सुराग
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
43 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines