Hina Khan Wish For 2025 Year: टीवी एक्ट्रेस हिना खान पिछले साल से ही एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहीं हिना लगातार अपने फैंस के साथ अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट्स शेयर कर रही हैं। हिना इस मुश्किल घड़ी में भी अपनी हिम्मत और हौंसला नहीं छोड़ रही हैं। वो लगातार मुसीबत का सामना चेहरे पर स्माइल के साथ कर रही हैं। हाल ही में हिना ने अपने फैंस को उनकी एक ख्वाहिश के बारे में बताया है जिसे देखने के बाद हर कोई इमोशनल हो गया। चलिए आपको बताते हैं हिना ने पोस्ट में क्या विश बताई है।
हिना खान ने बताई अपनी विश
दरअसल टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए नए साल में अपनी विश का जिक्र किया है। हिना खान ने मक्का की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अल्लाह इस साल हमें मक्का जरूर बुलाएं, ऐसी दुआ करते हैं। हिना खान इस साल मक्का विजिट करना चाहती हैं। उनके इस पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि वो क्या करना चाहती हैं।
हिना खान ने खोने का किया जिक्र
इसके अलावा हिना ने एक और स्टोरी पोस्ट की है जिसमें वो लोगों को खोने की बात कर रही हैं। हिना खान ने तस्वीर शेयर की जिसमें लिखा हुआ है कि जब आपका दिल साफ होता है और आपके इमोशन्स प्योर होते हैं तो आप लोगों को नहीं खोते हैं, बल्कि लोग आपको खो देते हैं। हिना खान के इस क्रिप्टिक पोस्ट के बाद अब हर कोई सोच में पड़ गया है कि आखिर उन्होंने ये तस्वीर किसके लिए शेयर की है। आखिर हिना क्या कहना चाहती हैं और किसके लिए कहना चाहती हैं। अब हर कोई इसी सोच में पड़ गया है।
हिना खान की कैंसर से जंग
पिछले साल जून से ही हिना खान ने अपने फैंस के साथ अपने कैंसर की बात शेयर की है। तभी से ही उनके फैंस लगातार उनकी सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं और हिना खान लगातार गंभीर बीमारी का हिम्मत से सामना कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के नए वोटिंग ट्रेंड में पलटा पासा, टॉप 3 की दावेदार पर लटकी एविक्शन की तलवार
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines