Himesh Reshammiya Father Vipin Reshammiya Passes Away: मशहूर सिंगर एक्टर हिमेश रेशमिया के पिता का निधन हो गया है। हिमेश रेशमिया के पिता म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया के निधन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। विपिन के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक मना रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, कहा जा रहा है कि 18 सितंबर की रात को करीबन साढ़े 8 बजे विपिन का निधन हुआ। पिता के यूं चले जाने से हिमेश पर दुखों का पहाड़-सा टूट गया है। सभी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है।
विपिन रेशमिया का निधन
रिपोर्ट्स की मानें तो हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज किया जा रहा था। विपिन लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से परेशान थे। बढ़ती उम्र की समस्याओं के अलावा कई और बीमारियों से भी विपिन जूझ रहे थे। इसके अलावा सामने आया है कि विपिन को सांस लेने में भी परेशानी होती थी।
कई बीमारियों से जूझ रहे थे विपिन
जानकारों की मानें तो जब विपिन को सांस लेने में परेशानी हुई तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद विपिन के निधन की खबर आ गई, जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री में गम के बादल पसर गए। गौरतलब है कि हिमेश के पिता विपिन कई बीमारियों से जूझ रहे थे तो अभी यह जानकारी नहीं है कि वे कितने टाइम से अस्पताल में एडमिट थे?
हाल में ही हुआ था मलाइका के पिता का निधन
गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन हुआ है। बॉलीवुड अभी इस गम से उभरा भी नहीं था कि हिमेश के पिता के निधन की खबर आ गई। सभी विपिन के निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं। साथ ही पीड़ित परिवार को हिम्मत दे रहे हैं।
पिता के बेहद करीब थे हिमेश
हिमेश की बात करें तो वे अपने पिता के बेहद करीब थे। अक्सर वे अपने पिता को लेकर पोस्ट भी लिखते थे। अपनी एक पोस्ट में हिमेश ने पिता के संग फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि मेरे पापा, मेरे हीरो, लव यू पापा, सभी को फादर्स डे की शुभकामनाएं। हिमेश की इस पोस्ट में पिता के लिए उनका प्यार साफ दिख रहा था। अब इस दुख की घड़ी में भगवान उन्हें खुद को और परिवार को संभालने की हिम्मत दें।
यह भी पढ़ें- DIL-LUMINATI India Tour से पहले Diljit Dosanjh का पुराना वीडियो वायरल, स्टेज पर उड़े थे इज्जत के चीथड़े
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
16 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
16 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
18 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
19 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
22 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
22 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
23 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines