Himansh Kohli Wedding Pictures: नेहा कक्कड़ के एक्स बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली ने शादी कर ली है। एक्टर के सात फेरे लेने के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रही हैं। पिंक शेरवानी में हिमांश दूल्हे के रूप में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
मिनटों में वायरल हो गया पोस्ट
बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी दुल्हन के दीदार भी हो गए हैं। इन तस्वीरों में हिमांष पंक कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ब्लेसिंग्स अबाउंड। इसके अलावा इंस्टेंट बॉलीवुड द्वारा जारी की गई तस्वीरों में हिमांश कोहली अपनी पत्नी के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों पिंक रंग के जोड़े में एक-दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। जहां हिमांश ने पिंक शेरवानी, पगड़ी और वरमाला पहनी है, वहीं उनकी पत्नी भी उन्हीं के साथ ट्विनिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं। माथे पर मांगटीका, नेकलेस और पिंक चूड़े के साथ उनकी पत्नी की सुंदरता देखते ही बनती है। इन फोटोज में हिमांश अपनी पत्नी के माथे पर प्यार से किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
फैंस ने यूं किया पोस्ट पर रिएक्ट
एक्टर की शादी की तस्वीरों पर फैंस अब उन्हें बधाई दे रहे हैं। जहां एक तरफ हिमांश के करीबी और फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं वहीं कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ फैंस हिमांश की शादी की तारीफ कर रहे हैं कि बिना किसी शोर-शराबे और शो ऑफ के उन्होंने सात फेरे ले लिए हैं। वहीं कुछ यूजर्स तो नेहा कक्कड़ को ही टैग करके बधाई दे रहे हैं।
कौन हैं हिमांश कोहली?
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
9 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
11 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
12 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
15 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
16 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
16 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines