बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ का तीसरा पार्ट इन दिनों जमकर चर्चा में है। फिल्म के तीसरे पार्ट से परेश रावल ने किनारा कर लिया है और अब चर्चा हो रही है कि फिल्म में बाबूराव का किरदार कोई और नहीं बल्कि पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं। हालांकि, अब खुद पंकज ने साफ कर दिया है कि क्या वो इस फिल्म में काम कर रहे हैं या नहीं? आइए जानते हैं कि पंकज ने इसको लेकर क्या कहा है?
पंकज त्रिपाठी ने क्या कहा?
दरअसल, फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ पर बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा कि मैं बाबूराव का किरदार नहीं निभा रहा हूं और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मुझे इस किरदार को निभाने के लिए संपर्क भी नहीं किया गया है और ये बस लोगों ने कयास लगाए हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को लगता है कि मैं परेश रावल के बाद इस किरदार को निभाने के लिए परफेक्ट हूं, लेकिन मुझमें उस रोल को प्ले करने की क्षमता नहीं है।
ये किरदार बहुत पॉपुलर और आइकॉनिक है- पंकज
पंकज ने आगे कहा कि हां, अगर मुझे ऑफर मिलता है, तो मुझे नहीं लगता कि मैं इस पॉपुलर किरदार को निभाना चाहूंगा। लोग इसकी तुलना करेंगे और ये वैसा नहीं होगा, जो मैं चाहता हूं। हालांकि, फैंस को ये लगता है कि मैं उनकी जगह ले सकता हूं और ये एक अच्छी बात है। ‘हेरा फेरी’ का ये किरदार बहुत पॉपुलर और आइकॉनिक है।
इंटरनेट पर यूजर्स लगा रहे कयास
गौरतलब है कि जबसे परेश रावल ने इस फिल्म से किनारा किया है, तबसे ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसके पोस्टर बनाए और इंटरनेट पर कई तरह की चर्चा हो रही है। हालांकि, पंकज त्रिपाठी इस किरदार को नहीं निभा रहे हैं और ये साफ हो गया है। अब देखने वाली बात होगी कि इस किरदार को लेकर आगे क्या होता है।
यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही ट्रोल हुआ Sikandar, फिर उठे Salman Khan की फिल्म पर सवाल
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines