Hema Malini Trolled: रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई करने के बाद से बॉलीवुड स्टार्स उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पर रेसलर को समर्थन दे रहे हैं और अपने विचार व्यक्त हर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने विनेश फोगाट के सपोर्ट में ट्वीट किया लेकिन देखते ही देखते वो ट्रोल हो गईं। दरअसल, अपनी पोस्ट में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कह दिया है जो लोगों को हजम नहीं हो रहा है। अब सोशल मीडिया यूजर्स हेमा मालिनी की पोस्ट पर निगेटिव कमेंट्स की बौछार हर रहे हैं। आइए जानते हैं कि ड्रीम गर्ल को आखिर क्यों ट्रोल किया जा रहा है?
हेमा मालिनी ने शेयर किया पोस्ट
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने विनेश फोगाट का सपोर्ट करते हुए उन्हें ओलंपिक की हीरोइन कहा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने रेसलर का हौसला-अफजाई करते हुए लिखा, ‘विनेश फोगाट.. पूरा देश आपके साथ में खड़ा हुआ है। आप इस ओलंपिक की हमारी हीरोइन हैं। आपको हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। आप महान उपलब्धियों के लिए बनी हैं। आपका भविष्य काफी उज्ज्वल है। इसलिए आप बस हिम्मत से आगे बढ़ते रहिए।’
यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat को तंज भरी बधाई देने वाली कंगना रनौत ने लिया यू-टर्न, डिसक्वालिफाई होने के बाद कहा शेरनी
एक्ट्रेस का यू-टर्न नहीं आया पसंद
हेमा मालिनी का यह ट्वीट सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आ रहा है। दरअसल, बीते दिन बुधवार को जब विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई होने की खबर आई थी, उस वक्त एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत में कहा था, ‘बहुत ही आश्चर्य की बात है कि सिर्फ 100 ग्राम वजन बढ़ने की वजह से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। यह सुनने में काफी अजीब है। कितना जरूरी होता है अपना वजन कम और ठीक रखना। यह हम सभी के लिए एक सबक है।’
एक्ट्रेस ने आगे कहा था कि ‘मैं चाहती हूं कि विनेश फोगाट जल्दी ही अपना 100 ग्राम वजन कम कर लें। हालांकि अब वो ऐसा नहीं कर पाएंगी।’ इस बात को कहते हुए हेमा मालिनी के चेहरे पर हंसी देखी गई थी। वहीं जब क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग भड़क उठे। कई लोगों ने एक्ट्रेस की इस हरकत को अपमानजनक बताते हुए उन्हें काफी ट्रोल किया। साथ ही भारत की प्लेयर का मजाक बनाने का आरोप लगाया। अब जब हेमा मालिनी ने विनेश फोगाट का हौसला-अफजाई करते हुए यू-टर्न लिया तो लोगों का रास नहीं आ रहा है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे ट्रोल
सोशल मीडिया यूजर्स हेमा मालिनी को उनकी पोस्ट और यू-टर्न मारने के लिए काफी ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘जब नफरत मिल रही है तो ये पोस्ट डाल दिया। बहुत चालाक हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपकी पहली टिप्पणी शर्मनाक थी। अब अच्छा बनकर ड्रामा मत करो।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए।’ इस तरह यूजर्स हेमा मालिनी को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
54 mins ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
4 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
6 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
7 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines