Hema Malini Birthday Special: 80 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हेमा मालिनी (Hema Malini) आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं, जितनी वो अपने दौर में हुआ करती थीं। आज बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ कहे जाने वाली हेमा मालिनी अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 15 अक्टूबर 1948 को साउथ इंडिया के तिरुचिरापल्ली में हुआ था। हेमा मालिनी का असली नाम आर चक्रवर्ती था, जिसको फिल्म आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। हेमा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1963 में आई एक तमिल मूवी से की थी। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी।
इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। हेमा ने साल साल 1968 में आई उस दौर की हिट राज कपूर के साथ फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘कुदरत’, ‘प्रेम नगर’, ‘हम दोनों’, ‘बंदिश’, ‘राजपूत’, ‘बाबू’, ‘अंदाज’ और ‘दर्द और दुर्गा’ जैसी फिल्में शामिल है।
यह भी पढ़ें: Hazel Keech ने विदेशी संस्थान को दान किए अपने बाल, बोलीं- पति Yuvraj Singh ने बताया था…
जब शूटिंग के बाद रिजेक्ट हुई थीं हेमा मालिनी
अपने एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि उनको भी इंडस्ट्री में रिजेक्शन का सामना करना पड़ता था। जी हां.. और ये सब एक तमिल डायरेक्टर की वजह से हुआ था, जिसने फिल्म की चार दिन की शूटिंग के बाद एक्ट्रेस का नाम तक बदल दिया था और फिर उनका रिजेक्ट भी कर दिया था। ‘ड्रीम गर्ल’ ने बताया था कि ‘तमिल डायरेक्टर सीवी श्रीधर ने मुझे एक फिल्म के लिए साइन किया था, जिसके दौरान उन्होंने मेरा नाम तक बदल दिया था और सुजाता रखा था, लेकिन फिर 4 दिन के बाद उन्होंने मुझे इस प्रोजेक्ट से निकाल दिया था। मैं फिल्म की चार दिन की शूटिंग कर चुकी थी। मुझे निकालने के बाद इस फिल्म में जयललिता को लिया गया था’।
जब शादी के लिए Hema-Dharmendra ने बदल लिया था धर्म
वहीं, हेमा और धर्मेंद्र की पहली फिल्म ‘तुम हंसी मैं जवां’ थी, जिसमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद दोनों ने साथ में करीबन 40 फिल्मों हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘मां’, ‘तुम हसीन मैं जवां’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल है। दोनों के प्यार के चर्चों ने उस दौर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बताया जाता है कि एक बाद धर्मेंद्र ने शराब के नशे में हेमा और जितेंद्र की शादी में खूब हंगामा किया था। चार बच्चों के पिता होने के बावजूद हेमा ने धर्मेंद्र से शादी की थी। धर्मेंद्र की पहली पत्नी ने जब उनको तलाक देने से इंकार कर दिया था तब दोनों ने अपना धर्म बदलकर शादी की थी। हेमा का मुस्लिम नाम आयशा है।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines