Sanam Teri Kasam: ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज से वो मैजिक हुआ है, जिसकी किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी। एक फिल्म जो रिलीज के वक्त बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी, अब उसे देखकर लोग थिएटर में हद से ज्यादा इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस का रिएक्शन इस बात का सबूत है कि फिल्म कितनी कमाल है और ये क्या कुछ डिजर्व करती थी। ‘सनम तेरी कसम’ की रिलीज के बाद एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) रातों-रात सुपरस्टार बन सकते थे, लेकिन लोगों ने थिएटर न जाकर उनसे फेम पाने का ये सपना छीन लिया था।
हर्षवर्धन राणे ने फैंस को किया नया वादा
हालांकि, री-रिलीज के बाद हर्षवर्धन राणे को वो सब मिल गया, जिसके वो हकदार थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है और लोगों की जुबान पर इस वक्त सिर्फ एक ही नाम है, हर्षवर्धन राणे। ऐसे में फैंस से मिल रहे प्यार को एक्टर पूरी तरह एन्जॉय कर रहे हैं। इसी बीच अब हर्षवर्धन राणे ने फैंस से एक खास वादा किया है और एक शॉकिंग खुलासा किया है। उनका एक पोस्ट अब सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने फैंस का अटेंशन ग्रैब कर लिया है।
11 दिन का व्रत करेंगे हर्षवर्धन राणे
हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर फैंस को बताया है कि वो 11 दिन का उपवास करने वाले हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण है। वो क्या है, ये एक्टर ने रिवील कर दिया है। हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो थिएटर पहुंचे और फैंस को उन्होंने सरप्राइज कर दिया। हर्षवर्धन राणे को देखकर लोग इमोशनल हो गए और एक्टर को गले लगाने लगे। अब इसे शेयर करते हर्षवर्धन राणे ने लिखा है, ‘मैं री-रिलीज की रिक्वेस्ट के लिए प्रोड्यूसर्स के ऑफिस गया, अब अगला कदम ये है कि मैं उनसे पार्ट-2 की रिक्वेस्ट करने के लिए उनके ऑफिस के नीचे 11 दिन का (सिर्फ पानी का) उपवास करूंगा।’
यह भी पढ़ें: ‘खुद की शादी बचाने के लिए एडवाइस चाहिए…’, Hina Khan के बाद Ankita Lokhande पर भड़कीं Rozlyn Khan
हर्षवर्धन राणे ने पार्ट-2 को लेकर क्या कहा?
हर्षवर्धन राणे ने आगे लिखा, ‘9 साल पहले, प्रोड्यूसर ने इसे अपना खून दिया, डायरेक्टर ने इसमें अपना पसीना बहाया, मावरा ने इसे अपनी आत्मा दे दी और अब तुमने इसे अपने आंसू दे दिए! पार्ट-2 के लिए मैं अपनी जान दे दूंगा, तुम्हारी कसम।’ अब एक्टर का ये पोस्ट वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। ‘सनम तेरी कसम पार्ट-2’ से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। इस बार जब हर्षवर्धन राणे की फिल्म रिलीज होगी, तो फैंस एक्टर को निराश नहीं करेंगे।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines