हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शूटिंग के बीच 'पास' नहीं होना चाहते Harshvardhan Rane, आखिर क्या करना चाहते हैं एक्टर?

हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर ने भारत-पाक टेंशन के बीच ये साफ कर किया था कि फिल्म ‘सनम तेरी कसम 2’ में काम नहीं करेंगे अगर फिल्म की पुरानी कास्ट रिपीट होती है।

विज्ञापन
Harshvardhan Rane

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि हर्षवर्धन इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच एक्टर अपने ग्रेजुएशन के दूसरे साल की तैयारी में भी बिजी हैं। हालांकि, अब उनका कहना है कि सेकंड ईयर में वो पास नहीं होना चाहते हैं? अब आप सोच होंगे कि आखिर हर्ष ने ऐसा क्यों कहा है? तो आइए जानते हैं…

हर्षवर्धन राणे ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में हर्षवर्धन ने अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हर्षवर्धन अपने असाइनमेंट्स पूरा कर रहे हैं और स्टडी टेबल पर बैठे हुए अपना काम पूरा कर रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए हर्ष ने एक बेहद खास कैप्शन भी लिखा है।

पास नहीं, टॉप करना चाहते हैं हर्ष

हर्षवर्धन राणे ने अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि असाइनमेंट पूरा हो गया है, तैयारी पूरी है, पास नहीं होना, टॉप करना है। साइकोलॉजी ऑनर्स का दूसरा साल। एक्टर के पोस्ट के कैप्शन से साफ है कि वो शूटिंग के साथ-साथ जमकर पढ़ाई कर रहे हैं और अपनी ग्रेजुएशन के दूसरे साल में टॉप करके ही मानेंगे। वहीं, अब हर्ष के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं।

विज्ञापन

शूटिंग में बिजी हैं राणे

गौरतलब है कि इसके पहले भी हर्ष ने पढ़ाई करते हुए पोस्ट शेयर किए हैं। इस पोस्ट में एक्टर ने बताया था कि जून में उनके दूसरे साल के एग्जाम हैं और वो अच्छा करना चाहते हैं। बता दें कि इसके पहले हर्ष ने जानकारी दी थी कि वो अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा एक्टर फिल्म ‘सनम तेरी कसम 2’ को लेकर भी चर्चा में बने ही रहते हैं।

Harshvardhan Rane

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Cannes 2025 से Jacqueline Fernandez ने शेयर किया पोस्ट, दिखाए पहले दिन के खास पल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola