मशहूर फिल्म मेकर हंसल मेहता खुलकर अपने विचार दुनिया के सामने रखने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म निर्माता हंसल मेहता जल्द ही महात्मा गांधी पर एक शानदार सीरीज लाने वाले हैं। ये सीरीज अब पूरी करने होने की कगार पर हैं। इसमें एक्टर प्रतीक गांधी महात्मा लीड रोल में नजर आएंगे। उनकी सीरीज ‘गांधी’ पोस्ट-प्रोडक्शन के आखिरी स्टेज पर है। उन्होंने अब इस सीरीज पर बात करते हुए काफी कुछ कहा है।
ऑडियंस हुई पहले से ज्यादा समझदार
आपको बता दें, हंसल मेहता भारत के सबसे निडर फिल्म निर्माताओं में से एक माने जाते हैं। अब हंसल मेहता ने कहा, ‘मैं बाधित और प्रोत्साहित महसूस करता हूं। मेरा मानना है कि कठिनइयां उन व्यक्तियों को बेस्ट बनाती हैं, जिनके पास एक विद्रोही दिल और एक कलाकार की आत्मा होती है। मुझे लगता है कि मेरे अंदर थोड़ा-थोड़ा दोनों है। सच कहूं तो, कहानियों को बताने का इससे बेहतर समय कभी नहीं हो सकता। ऑडियंस समझदार हो चुकी है और किसी के काम को दिखाने के रास्ते काफी बढ़ गए हैं।’
हंसल ने अभिव्यक्ति की आजादी पर की बात
हंसल मेहता ने बताया है कि उनके लिए अभिव्यक्ति की आजादी हमेशा एक गंभीर मुद्दा रही है। क्या उन्हें लगता है कि स्टैंड-अप कॉमेडियन को खुद पर लगाम लगाने की जरूरत है? उन्होंने कहा, ‘बहुत कुछ कहा गया है, तोड़-फोड़ की गई है और कई ट्रोल सामने आए हैं। आपको मेरे विचार डिटेल में कई पोस्ट में मिलेंगे। मैं जो कुछ भी इसके अलावा कहता हूं वो ट्विस्ट हो जाता है। मानव के रूप में हमारी स्वतंत्रता बनी रहे।’
यह भी पढ़ें: अमाल मलिक ने डिप्रेशन के खुलासे के बाद किया क्रिप्टिक पोस्ट, ‘प्रवोकिंग’ को लेकर क्या बोले सिंगर?
सेंसरशिप का किया विरोध
उन्होंने आगे कहा, ‘बेहतर समझ, सभ्यता और गरिमा बनी रहे। मैं मूल रूप से सेंसरशिप का विरोध करता हूं-सख्ती से। ‘ओमेर्टा’ वो फिल्म थी, जिसकी रिलीज में मुझे सबसे ज्यादा मुश्किल हुई थी। सेंसरशिप इश्यूज की वजह से नहीं, लेकिन इसके प्रोड्यूसर के कारण, जो बेहद परेशान करने वाला था।’ आपको बता दें, हंसल जल्द ही सैफ अली खान के साथ एक प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। जब स्क्रिप्ट तैयार हो जाएगी तो फाइनेंशियल व्यवस्थाएं फाइनल हो जाएंगी।
संबंधित खबरें
इमरान खान ने FRRO के ‘लीव इंडिया’ नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में दी चुनौती
7 hrs ago'नाम-इज्जत 5 करोड़ के लिए दांव पर लगाऊं?' चेक बाउंस केस पर बोले राजपाल यादव
10 hrs agoएक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा, BMC ने ढहाया 'अवैध' हिस्सा
17 hrs agoकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने
18 hrs agoHoney Singh से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 2 घंटे तक पूछताछ
18 hrs agoविजय-रश्मिका की फिल्म हुई रिलीज, पहले दिन 'राणाबली' ने इतनी की कमाई
20 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
21 hrs ago'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
1 day agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
1 day ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines