Guru Randhawa Cryptic Post: इन दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को लेकर काफी बवाल खड़ा हो रखा है। दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का होना सभी भारतियों को खटक रहा है। इंडिया में पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स पर लगे सख्त बैन के बावजूद दिलजीत दोसांझ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ अपनी फिल्म विदेशों पर रिलीज कर रहे हैं। उनके इस फैसले से सभी लोग आहात नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब लगता है सिंगर गुरु रंधावा भी दिलजीत दोसांझ के खिलाफ खड़े हो गए हैं।
मीका और बी प्राक के बाद गुरु रंधावा ने किया दिलजीत का विरोध
आपको बता दें, सिंगर मीका सिंह और बी प्राक भी दिलजीत दोसांझ के इस फैसले से नाखुश हैं। इसी बीच अब सिंगर गुरु रंधावा ने भी सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर इशारों-इशारों में अपनी भड़ास निकाल दी है। गुरु रंधावा ने अपने पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन वार एकदम सॉलिड किया है। उनका एक-एक शब्द तीर की तरह सीधे सीने में उतर जाएगा। गुरु रंधावा का लेटेस्ट पोस्ट देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे सिंगर ‘सरदार जी 3’ कंट्रोवर्सी के बाद दिलजीत को देश भक्ति पर ज्ञान दे रहे हों। चलिए जानते हैं कि गुरु रंधावा ने क्या लिखा है?
देश को लेकर गुरु रंधावा ने दी दिलजीत को नसीहत
गुरु रंधावा ने अपने X हैंडल से ट्वीट करते हुए पंजाबी में लिखा, ‘कितने भी परदेसी हो जाएं, अपने देश नहीं बांटना चाहिए। जिस मुल्क का खाते हैं, उसका बुरा नहीं मांगना चाहिए। अगर आपकी सिटीजनशिप इंडियन नहीं है, लेकिन तब भी आप यहीं पैदा हुए हैं, प्लीज इसे याद रखें। इस देश ने कई ग्रेट आर्टिस्ट्स बनाए हैं और हम सभी को उस पर प्राउड है। प्लीज उस पर गर्व करें, जहां आप पैदा हुए हैं। बस एक एडवाइस है। अब दोबारा कंट्रोवर्सी शुरू ना करें और भारतियों को मैनिपुलेट ना करें। PR आर्टिस्ट से बड़ा है।’
लोगों में भड़का दिलजीत के लिए गुस्सा
गुरु रंधावा ने अपने इस पोस्ट में दिलजीत का नाम नहीं लिया, लेकिन लोग समझ गए हैं कि उनका इशारा किस तरफ है। अब फैंस गुरु रंधावा के इस ट्वीट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और गुजारिश कर रहे हैं कि वो खुलकर दिलजीत दोसांझ को फटकार लगाएं। गुरु रंधावा के इस पोस्ट के बाद लोगों में दिलजीत के खिलाफ गुस्सा साफ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दिलजीत दोसांझ 5 दिन भारत में रहते हैं और बाकी दिन विदेश में। ऐसे में उनसे उम्मीद कैसे की जा सकती है। साथ ही लोग इस बात से खुश हैं कि गुरु रंधावा ने इस बारे में बात की है।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
5 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
5 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
7 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines